सागौर पुलिस ने नाबालिग को सुरक्षित बरामद किया, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में आरोपी गिरफ्तार….
एमपी का आईना प्रधान संपादक सज्जाद खान

सागौर पुलिस ने नाबालिग को सुरक्षित बरामद किया, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में आरोपी गिरफ्तार….

धार जिले की सागौर पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पीड़िता को सुरक्षित बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराएं भी जोड़ी हैं।
जानकारी के अनुसार 6 मई 2026 को सागौर थाने में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। परिजनों ने आरोप लगाया था कि एक युवक बहला-फुसलाकर लड़की को अपने साथ ले गया है। शिकायत के बाद पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष पुलिस टीम गठित की गई। इसी दौरान 17 मई को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी लड़की को लेकर राजगढ़ क्षेत्र में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी मनीष पंवार को हिरासत में लिया और नाबालिग लड़की को सुरक्षित बरामद कर लिया।
पीड़िता के बयान के बाद मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
अमिन खान धार



