वाल्मीकि समाज द्वारा निकाली गई भव्य छड़ी निशान शोभायात्रा का किया स्वागत*
एमपी का आईना प्रधान संपादक सज्जाद खान

वाल्मीकि समाज द्वारा निकाली गई भव्य छड़ी निशान शोभायात्रा का किया स्वागत*


कुक्षी — वाल्मीकि समाज एवं श्री जाहवीर गोगा देव मंदिर समिति, कुक्षी द्वार निकाली गई दिव्य एवं भव्य छड़ी निशान शोभायात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा में बड़वानी, बाकानेर, राजपुर, मनावर, राजगढ़ सहित लगभग पंद्रह शहरों से आमंत्रित छड़ी निशान ,अतिथियों एवं समाज के संत एवं गुरुओं का क्षेत्रीय विधायक सुरेन्द्र सिंह (हनी) बघेल द्वारा अंगवस्त्र पहना कर एवं फूल माला से स्वागत किया और शोभायात्रा में सम्मिलित समस्त श्रद्धालुओं को बधाई दे कर आराध्य देव जाहवीर गोगा देव से क्षेत्र में अच्छी वर्षा एवं क्षेत्रवासियों के लिए मंगलकामनाएं की। वही दाताहरी चौक में गुप्ता पोरवाड़ समाज के वरिष्ठ सदस्य रमेशचंद गुप्ता, प्रमोद गुप्ता , विकास गुप्ता , मिंटू गुप्ता , राजेंद्र गुप्ता शैलेंद्र गुप्ता,रितेश गुप्ता आदि के साथ प्रेस क्लब अध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि वीरेंद्र गुप्ता द्वारा श्रीफल ओर पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया ।
इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष सहदेव पाटीदार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बबलू निंगवाल, युवक कांग्रेस अध्यक्ष रवि कोदर, विधायक प्रतिनिधि सुदामा पाटीदार, राजेंद्र सिंह राठौर, राधेश्याम जिराती, पार्षद अजय डुड़वे, हरीश सेन, कनकमल सोनी, फिरोज मंसूरी, सरफराज गब्बर, आशीष परसाई, देवेंद्र जैन, संजू पांडेय, रवि दादा, अमृत पेंटर, बापू सरपंच, पारुल सोनी, वीरेंद्र भय्यु अवास्या, कुणाल पाटीदार, अखिलेश जिराती, विनय सिसोदिया, अखिलेश बामनिया , जावेद मंसूरी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।




