मुंदड़ा परिवार की सराहनीय पहल, धर्मशाला एवं मंदिर निर्माण हेतु ₹4.51 लाख देने की घोषणा
एमपी का आईना प्रधान संपादक सज्जाद खान

मुंदड़ा परिवार की सराहनीय पहल, धर्मशाला एवं मंदिर निर्माण हेतु ₹4.51 लाख देने की घोषणा

टांडा- समाजसेवी स्वर्गीय भीलूराम जी मुंदड़ा के देवलोकगमन के उपरांत गुरुवार को आयोजित उठावना रस्म के अवसर पर उनके छोटे भाई राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड संघचालक अजय जी मुंदड़ा एवं मुंदड़ा परिवार द्वारा समाजसेवा की सराहनीय पहल की गई।
परिवार की ओर से माहेश्वरी समाज टांडा द्वारा निर्मित की जा रही माहेश्वरी धर्मशाला के लिए 3,51,000 रुपये तथा प्रसिद्ध श्री खेड़ापति हनुमान जी मंदिर के नवनिर्माण हेतु एक लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की गई।
मुंदड़ा परिवार का यह योगदान सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता और परमार्थ की भावना को दर्शाता है। परिवार की इस पहल से समाज एवं धार्मिक स्थलों के विकास को सहयोग मिलेगा।
मुंदड़ा परिवार की यह पहल धार्मिक कार्यों के लिए प्रेणादायी है।
एमपी का आईना टाण्डा से प्रियेश ठाकुर की रिपोर्ट



