महात्मा गाँधी जी की जन्म जयंती पर सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन*
एमपी का आईना एडिटर इन चीफ़ सज्जाद खान

*महात्मा गाँधी जी की जन्म जयंती पर सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन
कुक्षी: सर्व धर्म प्रार्थना सभा आयोजित 2 अक्टूबर 2026 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कन्या शिक्षा परिसर कुक्षी में भारत स्काउट एवं गाइड मध्य प्रदेश कुक्षी में महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। आयोजन में श्री विजय कुमार साहू प्राचार्य कन्या शिक्षा परिसर कुक्षी , एवं राजपाल भदौरिया 21एम पी एन. सी. सी बटालियन रतलाम एवं जाकिर खान एन. सी. सी अधिकारी ने गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया एवं गांधी जी के जीवन पर आधारित प्रेरक प्रसंग सुनाएं।सर्व धर्म प्रार्थना सभा में श्री गौरव गौतम,श्रीमती उमा शर्मा, श्रीमती अनुराधा मालवीय, कुमारी मोनिका, कुमारी श्रेव्ता जवालिया, मोहम्मद शब्बीर अंसारी,सौरभ कुमार गौड़,हरिश कोरी एवं विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं एवं स्काउट गाइड उपस्थित थे। प्रार्थना सभा का संचालन श्री भूपेन्द्र वर्मा ने किया।




