October 23, 2026 |
क्राइमदेशधर्ममध्यप्रदेशराजनीति

किसानों के सिंचाई पाइप चोरी करने वाला शातिर आरोपी धरमपुरी पुलिस की गिरफ्त में

एमपी का आईना प्रधान संपादक सज्जाद खान

Fast News Janta Ki Awaaz

Listen to this article

किसानों के सिंचाई पाइप चोरी करने वाला शातिर आरोपी धरमपुरी पुलिस की गिरफ्त में

अफ़राद

दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को किया गिरफ्तार

चोरी गया हस्ती कंपनी का 400 फीट सिंचाई पाइप बरामद

आरोपी शिवा भील को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश
घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 16.09.2026 को फरियादी नंदराम, निवासी ग्राम अनुपपुरा बहादरा ने थाना धरमपुरी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके खेत में सिंचाई के लिए लगाया गया हस्ती कंपनी का पाइप कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना धरमपुरी में अपराध क्रमांक 350/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

क्षेत्र में किसानों के सिंचाई पाइप चोरी होने की लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, जिससे किसानों में आक्रोश था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक धार श्री सचिन शर्मा ने थाना प्रभारी धरमपुरी निरीक्षक सरदार सिंह सोलंकी को चोरी गए पाइप की पतारसी कर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
पुलिस कार्यवाही –

पुलिस अधीक्षक धार श्री सचिन शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार श्री विजय डावर एवं प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मनावर श्री प्रदीप वाल्टर के मार्गदर्शन में थाना धरमपुरी पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं संभावित स्थानों का निरीक्षण कर तकनीकी साक्ष्य संकलित किए गए तथा मुखबिर तंत्र सक्रिय कर आरोपी एवं चोरी गए मशरूके की तलाश शुरू की गई।

दिनांक 17.10.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि संदिग्ध व्यक्ति ग्राम अनुपपुरा बहादरा में मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम शिवा पिता सोहन भील, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम अनुपपुरा बहादरा बताया।

पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी ने फरियादी नंदराम के खेत से हस्ती कंपनी का सिंचाई पाइप चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर 400 फीट सिंचाई पाइप बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय धरमपुरी में पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – शिवा पिता सोहन भील
उम्र – 25 वर्ष
निवासी – ग्राम अनुपपुरा बहादरा, जिला धार
जप्त मशरूका –

हस्ती कंपनी का सिंचाई पाइप – 400 फीट
अनुमानित कीमत – ₹15,000/-

सराहनीय भूमिका –

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी धरमपुरी निरीक्षक सरदार सिंह सोलंकी, उप निरीक्षक रवि वास्के, प्रधान आरक्षक 75 दुलेसिंह सोलंकी, प्रधान आरक्षक 440 वेस्ता सोलिया, आरक्षक 479 लक्ष्मण जमरा, आरक्षक 1129 पंकज परमार एवं आरक्षक 466 संजेश चौहान की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

धार पुलिस किसानों की संपत्ति की सुरक्षा एवं चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रतिबद्ध है।


Fast News Janta Ki Awaaz

Related Articles

Check Also
Close