
पूर्व मनावर की एसडीएम रहे रंजना मुजाल्दा देवड़ा मैडम का IAS अवार्ड होने पर राजू खेड़ी आने पर उनका बहुत-बहुत स्वागत


डॉक्टर मुजाल्दा परिवार पहाड़ सिंह बाबा 104 वर्ष की उम्र उन्हें देखने आए और आशीर्वाद लिया दादा और उनके परिवार डॉ रमेश मुवेल मुजाल्दा और गांव वालों की ओर से कलेक्टर बनने पर ग्राम राजू खेड़ी में आगमन दशहरे में बधाई दी और स्वागत किया*


आदरणीय श्रीमती रंजना देवड़ा ( मुजाल्दे ) जो 2007 राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी है,दिनांक 19.10.2026 को दिल्ली में सम्पन्न विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी)की बैठक में IAS अवार्ड करने की सहमति प्रदान की है I इससे पूर्व वे SDM पंधाना,सोंडवा, सरदारपुर और मनावर में भू अर्जन अधिकारी के रुप में पदस्थ रह चुकी है I इन्होंने सहायक सांख्यिकी अधिकारी महिला बाल विकास विभाग (बाग )के रुप में शासकीय सेवा (2003)में क़दम रखा और PSC से असिस्टेंट प्रोफेसर (अर्थशास्त्र) चयनित होने के फलस्वरूप बदनावर कॉलेज में 2005 से 2007 तक सेवाएं दी,2007 में डिप्टी कलेक्टर पर चयनित होकर आज इस मुकाम को हासिल किया है I इससे पूर्व इनका चयन सहायक सांख्यिकी अधिकारी ( ITI ), मंडी इंस्पेक्टर, के पदों पर भी चयन हुआ था, लेकिन Join नहीं की I
उनके ग्राम राजू खेड़ी मै पहाड़ सिंह मुवेल मुजाल्दा, डॉ रमेश मुवेल मुजाल्दा परिवार द्वारा स्वागत सम्मान किया ओर ग्राम भानपुरा तहसील मनावर आगमन पर सामाजिक कार्यकर्त्ता श्री दिनेश मुवेल,श्री संतोष चौहान,श्री लखन बर्मन,श्री कमल मुवेल,श्री गोविन्द वास्केल, श्री लखन बर्मन, श्री राकेश मुवेल,श्री लवेश जैसवाल,श्री अंकुर पटेल, श्री बलराम धनकर,श्री पप्पू भाबर आदि ने पुष्प गुच्छ प्रदान कर शुभकामनायें दी I ये बेहद सहज़, सरल स्वभाव के साथ अतिसंवेदनशील अधिकारी है |
*मनावर से सैयद रिज़वान अली की रिपोर्ट*



