
*विजयादशमी के अवसर पर पुलिस थाना टांडा में किया गया शस्त्र पूजन*

टांडा(धार)- पुलिस थाना टांडा के प्रांगण में विजयदशमी के अवसर पर शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया। शस्त्र पूजन में थाना प्रभारी बलदेव मुजाल्दा एवं समस्त पुलिस स्टाफ द्वारा शस्त्र पूजा में हिस्सा लेकर विधिवत शस्त्रों की पूजा कर माताजी का आशीर्वाद लिया। पुजारी द्वारा मां दुर्गा एवं शस्त्र पूजन मंत्र उच्चारण के साथ विधि विधान के साथ आरती कर संपन्न किया गया।
टांडा से प्रियेश ठाकुर की रिपोर्ट



