थाना मनावर पुलिस की त्वरित कार्रवाई* 12 घंटे में पॉक्सो एक्ट के 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार*
एमपी का आईना प्रधान संपादक सज्जाद खान

थाना मनावर पुलिस की त्वरित कार्रवाई*
12 घंटे में पॉक्सो एक्ट के 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार*
प्राप्त जानकारी अनुसार 22.10.26 को फरियादी ने चौकी बाकानेर पर अपनी लड़की ……उम्र 12 साल 9 माह की को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट की जिस पर अपराध क्रमांक 747/2026, धारा 137(2) bns का कायम कर विवेचना में लिया गया बाद दिनांक 26.10.26 को अपहर्ता को दस्तयाब किया गया एवं आरोपीयों शुभम पिता आनंद बघेल निवासी जोतपुर तथा रवि पिता दिनेश वर्मा निवासी जोतपुर थाना मनावर के विरुद्ध धारा 87, 65(1), 64(2)(f), 127 (३)बी.एन.एस. एवं धारा 3/4पॉक्सो एक्ट का इजाफा किया गया।
पुलिस कार्यवाही* –
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसपी श्री सचिन शर्मा सर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डाबर एवं sdop मनावर प्रदीप वाल्टर के मार्गदर्शन में टी आई मनावर राजेश यादव के नेतृत्व में चौकी प्रभारी बकानेर मनोज पाटीदार के साथ में एक टीम का गठन किया गया जो थाना मनावर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए दिनांक 26.10.26 अपहृत को दस्तयाब कर 12 घंटे के भीतर दोनों आरोपी शुभम एवं रवि को गिरफ्तार कर लिया गया।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई कर जेल भेजा गया। प्रकरण में अग्रिम विवेचना एवं वैधानिक कार्रवाई जारी है।
गिरफ्तार आरोपी* –
01. शुभम पिता आनंद बघेल जाति भील उम्र 19 साल निवासी ग्राम जोतपुर भीलपुरा थाना मनावर
02. रवि पिता दिनेश वर्मा जाति भील उम्र 22 साल निवासी जोतपुर थाना मनावर
*सराहनीय कार्य* –
निरीक्षक राजेश यादव, थाना प्रभारी मनावर, उपनिरीक्षक मनोज पाटीदार, चौकी प्रभारी बाकानेर, महेश जाट, प्रधान आरक्षक बिशन मुजाल्दा, धीरज ठाकुर,आरक्षक राकेश कन्नौजे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
मनावर से सैयद रिज़वान अली की रिपोर्ट




