चरनोई भूमि का फर्जी सर्टिफिकेटः पंचायत सचिव गिरफ्तारः हाईकोर्ट के आदेश पर दोषी पाए जाने पर
एमपी का आईना प्रधान संपादक सज्जाद खान

चरनोई भूमि का फर्जी सर्टिफिकेटः पंचायत सचिव गिरफ्तारः हाईकोर्ट के आदेश पर दोषी पाए जाने पर मामला दर्ज, 3 हजार का इनाम था।

निसरपुर पुलिस ने 3 हजार रुपये के इनामी फरार आरोपी पंचायत सचिव साधुराम फुलमाली को गिरफ्तार किया है। 62 वर्षीय साधुराम, जो ग्राम कटनेरा निवासी और वर्तमान में सुसारी में रह रहा था।
,पर ग्राम निंबोल में चरनोई की शासकीय भूमि का स्वामित्व प्रमाण पत्र फर्जी तरीके से बनाने का आरोप है। यह मामला हाईकोर्ट के निर्देश पर दर्ज किया गया था।
यह कार्रवाई 23 फरवरी को ग्राम निंबोल के मोतीलाल पाटीदार की याचिका पर इंदौर उच्च न्यायालय खंडपीठ के आदेश के बाद हुई। आदेश के अनुसार, ग्राम निंबोल स्थित सर्वे क्रमांक 171/1/1/1//1 रकबा 4.25 हेक्टेयर भूमि को ग्राम पंचायत निंबोल द्वारा विनोद पिता हेमराज और रंजना पति विनोद को वारिस बताकर स्वामित्व प्रमाण पत्र जारी किया गया था।
इसी पत्र के आधार पर विनोद पाटीदार ने चरनोई की भूमि की रजिस्ट्री करवाकर उस पर मकान बना लिया था।
हाईकोर्ट के आदेश पर हुई जांच में यह भूमि चरनोई की शासकीय भूमि पाई गई। तत्कालीन सचिव साधुराम फुलमाली पर विनोद पाटीदार और रंजना पाटीदार के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर रजिस्ट्री करवाने का आरोप है, जिसके बाद अपराध पंजीबद्ध किया गया था। निसरपुर पुलिस पहले ही सह-आरोपी विनोद पाटीदार को गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि पंचायत सचिव साधुराम फुलमाली फरार चल रहा था।
साधुराम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने 3000 रुपये का इनाम घोषित किया था। चौकी प्रभारी रवि वास्के ने बताया कि निसरपुर पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर फरार आरोपी साधुराम फुलमाली को ग्राम सुसारी से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कुक्षी दीपक सिंह चौहान, चौकी प्रभारी निसरपुर रवि वास्के, सहायक उपनिरीक्षक भुवान चौहान, सुभाष चौहान, गौरव किशन, थानसिंह और रवि अलावे का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
एमपी का आईना सज्जाद खान की रिपोर्ट



