May 27, 2026 |
खेल जगतदेशधर्ममध्यप्रदेशमनोरंजनमौसमराजनीतिविदेशव्यापारहेल्थ

आगामी त्योहार बकरीद के मद्देनजर शांति समिति की बैठक का आयोजन।

एमपी का आईना प्रधान सपादक सज्जाद खान

Fast News Janta Ki Awaaz

Listen to this article

आगामी त्योहार बकरीद के मद्देनजर शांति समिति की बैठक का आयोजन।

कुक्षी आगामी त्यौहार ईद (बकरीद ) को देखते हुए पुलिस थाना कुक्षी पर मंगलवार शाम 6: 30 बजे शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व ) श्री विशाल धाकड़, तहसीलदार श्रीं प्रवीण पाटीदार, थाना प्रभारी श्रीं राजेश यादव, नगर परिषद अधिकारी श्रीं मायाराम सोलंकी, विद्युत विभाग के जे. इ. श्रीं जी. एस. चौहान एवं लोक निर्माण विभाग की उपयंत्री श्रीमती अनीता चौहान की उपस्थिति में संपन्न हुई।
आगामी त्योहारों के चलते प्रशासन द्वारा नगर परिषद, विद्युत विभाग, पुलिस प्रशासन को नगर में प्रशासनिक व्यवस्थाओ के लिए निर्देशित किया गया। उपस्थित शांति समिति सदस्यो द्वारा नगर में सौहार्द एवं सदभावना बनाये रखने हेतु प्रशासन को सुझाव दिए एवं त्योहारों पर प्रशासनिक व्यवस्थाओ पर सुझाव दिए।
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व ) श्री विशाल धाकड़,थाना प्रभारी श्रीं राजेश यादव ने उपस्तिथ सदस्यो एवं नगर जनों से सभी त्यौहार सौहार्द और सदभावना से मनाये जाने का अनुरोध किया।


Fast News Janta Ki Awaaz

Related Articles

Check Also
Close