September 20, 2026 |
क्राइमखेल जगतटेक्नोलॉजीदेशधर्ममध्यप्रदेशमनोरंजनमौसमराजनीतिव्यापार

खरगोन पत्थरबाजी और बच्चों पर मिर्च पाउडर डालने का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई कार्रवाई की 

एमपी का आईना प्रधान संपादक सज्जाद खान

Fast News Janta Ki Awaaz

Listen to this article

खरगोन पत्थरबाजी और बच्चों पर मिर्च पाउडर डालने का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई कार्रवाई की

सनावद। ग्राम बागदा बुजुर्ग के केदारनाथ मोहल्ले के रहवासियों ने पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों पर शराब के नशे में हंगामा करने, घरों पर पत्थर फेंकने और गणेश प्रतिमा स्थापना कर रहे बच्चों पर मिर्च पाउडर डालने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों के अनुसार 14 सितंबर की रात कुछ लोगों ने शराब के नशे में मोहल्ले में हंगामा करते हुए घरों पर पत्थर फेंके। विरोध करने पर गणेश प्रतिमा स्थापना कर रहे बच्चों पर मिर्च पाउडर डाल दिया गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने थाना बैड़िया पुलिस को सूचना देकर रिपोर्ट दर्ज कराने का प्रयास किया। बच्चों की मेडिकल जांच भी कराई गई, जिसकी रिपोर्ट आवेदन के साथ संलग्न की गई है।
ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस को घटना की सूचना देने और मौके पर बुलाने के बावजूद आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कलेक्टर से मामले में हस्तक्षेप कर थाना बैड़िया पुलिस को उचित कानूनी कार्रवाई के निर्देश देने तथा मोहल्ले में शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है। **फास्ट न्यूज़ जनता की आवाज खरगोन से इसहाक पठान की रीपोर्ट*


Fast News Janta Ki Awaaz

Related Articles

Check Also
Close