November 22, 2026 |
Uncategorized

न्यायोत्स विधिक सेवा के तहत वाकथन आयोजित जिला एवं अपर सत्र न्यायालय

एमपी का आईना एडिटर इन चीफ़ सज्जाद खान

Fast News Janta Ki Awaaz

Listen to this article

न्यायोत्स विधिक सेवा के तहत वाकथन आयोजित
जिला एवं अपर सत्र न्यायालय कुक्षी के द्वारा माननीय प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश/

अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधीकरण धार श्रीमति ममता जैन के मार्ग दर्शन में चलाये जा रहे है, न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के तहत आम जन में कानुन की जागरूकता व विधिक सहायता हेतु एक वाकथन का आयोजन किया गया। उक्त वाकथन में न्यायाधीश, अधिवक्ता, न्यायालयिन कर्मचारी एवं एन.जी.ओ के सदस्य शामिल एवं उक्त वाकथन न्यायालय परिसर से प्ररंभ होकर, विजय स्तम्भ, बस स्टेण्ट होते हुए, वापस न्यायालय परिसर में समाप्त हुई। उक्त वाकथन के समापन पर तहसील विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष द्वितिय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्री कमलेश कुमार सोनी साहब ने कहाॅ कि आम नागरिको को कानुन की जानकारी नही है, जिस कारण अनजाने में कई अपराध हो जाते है जिनकी समुचित प्रति रक्षा आवश्यक है, राष्ट्र व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण हर प्रात्र व्यक्ति को निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उक्त वाकथन में अपर सत्र न्यायाधीश श्री धिरज कुमार साहब, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री सचिन कुमार जावध, मजिस्ट्रेट श्री हर्ष राज दुबे साहब, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एस.एस. कन्नौज, सचिव दिलिप सोलंकी, अतिरिक्त शासकिय अधिवक्ता आर.के.गुप्ता, भुपेन्द्र कुमार रेवाल, आकाश राठौड तथा न्यायालयिन कर्मचारी सहित नायब नाजिन लखन आवास्या सहित उपस्थित रहे।

एमपी का आईना सज्जाद खान


Fast News Janta Ki Awaaz

Related Articles

Check Also
Close