June 6, 2026 |
क्राइमटेक्नोलॉजीदेशधर्ममध्यप्रदेशराजनीतिविदेश

अवैध हथियार तस्करी पर खरगोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पंजाब से खरीदने आए युवक सहित दो गिरफ्तार

एमपी का आईना प्रधान संपादक सज्जाद खान

Fast News Janta Ki Awaaz

Listen to this article

अवैध हथियार तस्करी पर खरगोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पंजाब से खरीदने आए युवक सहित दो गिरफ्तार

खरगोन/भीकनगांव। अवैध फायर आर्म्स की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत खरगोन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना भीकनगांव पुलिस ने अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए पंजाब से हथियार खरीदने आए एक युवक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8 अवैध देशी पिस्टल, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अवैध हथियारों की तस्करी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 25 मई को थाना भीकनगांव पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति काले रंग की लाल पट्टी वाली लीवो मोटरसाइकिल से सिगनूर क्षेत्र के सिकलीगर से अवैध पिस्टल खरीदकर भीकनगांव की ओर आ रहे हैं।

सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज सारवान एवं चौकी प्रभारी राजेंद्र अवास्या के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम साईंखेड़ी पेट्रोल पंप के पास नाकाबंदी की। कुछ देर बाद बताए गए हुलिये के दो संदिग्धों को रोककर तलाशी ली गई, जिनके बैग से 8 देशी पिस्टल बरामद हुईं। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम राहुल सेन निवासी धुलकोट थाना भगवानपुरा तथा लक्की निवासी जालंधर, पंजाब बताए।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने सिगनूर के सिकलीगर से हथियार खरीदना स्वीकार किया है, जिसकी जांच जारी है। फ़ास्ट न्यूज़ एम. पी. का आइना खरगोन से जाकिर शेख की रिपोर्ट..


Fast News Janta Ki Awaaz

Related Articles

Check Also
Close