June 6, 2026 |
क्राइमटेक्नोलॉजीदेशधर्ममध्यप्रदेशराजनीतिविदेश

टांडा में कलेक्शन एजेंट से दिनदहाड़े 75 हजार की लूटः बाइक

एमपी का आईना प्रधान संपादक सज्जाद खान

Fast News Janta Ki Awaaz

Listen to this article

टांडा में कलेक्शन एजेंट से दिनदहाड़े 75 हजार की लूटः बाइक अड़ाकर बदमाशों ने छीनी नकदी, पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज।

टांडा के पास बलवारी रोड पर ग्राम कोलियाबारी में बुधवार दोपहर एक कलेक्शन एजेंट से लूटपाट की घटना सामने आई।

मनावर की शिवम एंटरप्राइजेज फर्म के एजेंट गोपाल से बाइक सवार बदमाशों ने 75 हजार रुपये नकद लूट लिए। घटना दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार गोपाल टांडा क्षेत्र से पेस्टिसाइड और बीज बिक्री की कलेक्शन राशि लेकर मनावर लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम कोलियाबारी के पास पीछे से आए बदमाशों ने उनकी बाइक के आगे अपनी बाइक लगाकर उन्हें रोक लिया।

बदमाशों ने गोपाल को धमकाया और उनकी जेब में रखे 75 हजार रुपये निकाल लिए। इसी बीच सामने से एक अन्य बाइक आती दिखाई दी, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
जानकारी के मिताबिज दो बाइकों पर थे छह बदमाश
पीड़ित गोपाल ने टांडा थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि दो बाइकों पर कुल छह बदमाश सवार थे। आरोपियों के पास पल्सर और स्प्लेंडर कंपनी की बाइकें थीं।
थाना प्रभारी संजय रावत ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण भी किया है। आरोपियों की तलाश के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की गई है।

एमपी का आईना सज्जाद खान की रिपोर्ट

 


Fast News Janta Ki Awaaz

Related Articles

Check Also
Close