June 13, 2026 |
खेल जगतटेक्नोलॉजीदेशधर्ममध्यप्रदेशमनोरंजनमौसमराजनीतिविदेशहेल्थ

म.प्र. पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित 101 नवआरक्षकों को पुलिस अधीक्षक श्री रविन्द्र वर्मा

एमपी का आईना प्रधान संपादक सज्जाद खान

Fast News Janta Ki Awaaz

Listen to this article

म.प्र. पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित 101 नवआरक्षकों को पुलिस अधीक्षक श्री रविन्द्र वर्मा के द्वारा दिए गए नियुक्ति प्रमाण पत्र

खरगोन मे मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित 101 पुलिस नव आरक्षकों के लिए नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा के द्वारा नव आरक्षकों को उज्वल भविष्य की शुभकामनायें देते हुए संबोधीत करते हुए बताया कि आरक्षक पद पुलिस बल की मूल शक्ति है । समाज में कानून-व्यवस्था की स्थिरता, नागरिकों में सुरक्षा की भावना और अपराध नियंत्रण में आरक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण एवं केंद्रीय होती है ।

पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और सेवा भावना पर आधारित एक गौरवपूर्ण दायित्व है। साथ ही पुलिस अधीक्षक श्री रविन्द्र वर्मा के द्वारा आगे बताया कि म.प्र. पुलिस की गरिमा, अनुशासन एवं कर्तव्यपरायणता को बनाए रखते हुए कानून-व्यवस्था की सुदृढ़ता में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं । जिसके पश्चयात पुलिस अधीक्षक श्री रविन्द्र वर्मा के द्वारा उपस्थित 101 नव आरक्षकों को नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरित किए गए । कार्यक्रम के दौरान पुलिस लाइन सूबेदार श्री दीपेन्द्र स्वर्णकार व पुलिस लाइन कार्यालय का स्टाफ मौजूद था।

फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज एम. पी. का आईना खरगोन से जाकिर शेख की रिपोर्ट..


Fast News Janta Ki Awaaz

Related Articles

Check Also
Close