September 20, 2026 |
क्राइमखेल जगतटेक्नोलॉजीदेशधर्ममध्यप्रदेशमौसमराजनीतिविदेशव्यापार

पटवारी को निष्पादक बनाने के निर्णय के विरोध में रैली, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

एमपी का आईना प्रधान संपादक सज्जाद खान

Fast News Janta Ki Awaaz

Listen to this article

पटवारी को निष्पादक बनाने के निर्णय के विरोध में रैली, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

खरगोन। “स्वामित्व निष्पादन एवं पंजीयन 2026” कार्य में पटवारियों को निष्पादक (Executor) बनाए जाने तथा पंजीयन दस्तावेजों में पटवारी का नाम अंकित किए जाने के निर्णय के विरोध में मंगलवार को पटवारी संघ ने आवाज उठाई। बड़ी संख्या में पटवारी नवग्रह मंदिर परिसर में एकत्रित हुए और वहां से रैली निकालकर जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर पटवारियों को उक्त दायित्व से मुक्त करने की मांग की गई।
प्रांतीय पटवारी संघ के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि पटवारी मूलतः मैदानी राजस्व कर्मचारी हैं और शासन की विभिन्न योजनाओं के साथ राजस्व संबंधी अनेक महत्वपूर्ण कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं। ऐसे में संपत्ति संबंधी दस्तावेजों के निष्पादन एवं पंजीयन का अतिरिक्त वैधानिक दायित्व सौंपे जाने से पटवारियों पर अनावश्यक न्यायालयीन एवं विभागीय कार्रवाई का जोखिम बढ़ सकता है।
संघ ने मांग की कि “स्वामित्व निष्पादन एवं पंजीयन 2026” में पटवारी को निष्पादक के दायित्व से तत्काल मुक्त किया जाए तथा पंजीयन दस्तावेजों में पटवारी का नाम अंकित करने की व्यवस्था समाप्त की जाए।
ज्ञापन में पटवारियों के वर्तमान कार्यभार का भी उल्लेख किया गया। संघ के अनुसार पटवारियों के पास फसल गिरदावरी, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, राजस्व न्यायालयीन प्रकरण, ऑनलाइन पोर्टल, किसान आईडी, फार्मर रजिस्ट्री, निर्वाचन, आपदा सहित शासन की विभिन्न योजनाओं से जुड़े कार्य पहले से ही हैं। ऐसे में अतिरिक्त वैधानिक दायित्व देना व्यवहारिक नहीं है।
संघ ने यह भी मांग की कि यदि शासन द्वारा स्वामित्व निष्पादन एवं पंजीयन कार्य में पटवारी की भूमिका रखी जाती है तो उनके अधिकार, कार्यक्षेत्र, वैधानिक उत्तरदायित्व और विधिक सुरक्षा स्पष्ट की जाए। किसी विवाद या न्यायालयीन प्रकरण में पटवारी को व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार नहीं बनाया जाए।
इसके अलावा संघ ने स्वामित्व अधिकार अभिलेख के निष्पादन एवं पंजीयन का दायित्व अनुभाग स्तर के सक्षम अधिकारी अथवा डिप्टी कलेक्टर को सौंपने का सुझाव दिया। संघ ने कहा कि जब तक इन विसंगतियों का निराकरण नहीं होता, तब तक पटवारियों से संबंधित निष्पादन एवं पंजीयन की कार्यवाही स्थगित रखी जाए।
ज्ञापन के माध्यम से पटवारी संघ ने शासन से मांगों पर शीघ्र निर्णय लेकर आवश्यक आदेश जारी करने की मांग की। इस दौरान संघ के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पटवारी मौजूद रहे। *फास्ट नीयुज जनता की आवाज खरगोन से इसहाक पठान की रीपोर्ट*


Fast News Janta Ki Awaaz

Related Articles

Check Also
Close