May 25, 2026 |
देशधर्ममध्यप्रदेशमौसमराजनीतिविदेशव्यापारहेल्थ

बाग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की संजीवनी 108 वाहन एक माह से खराब

एमपी का आईना प्रधान संपादक सज्जाद खान

Fast News Janta Ki Awaaz

Listen to this article

बाग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की संजीवनी 108 वाहन एक माह से खराब

मरीज हो रहे परेशान, एमरजेंसी में करना पड़ता हे निजी वाहन

शहजाद खान भारती बाग

बाग – शासन ने संजीवनी 108 वाहन लेसे तो गरीबो एवं एमरजेंसी सुविधाओं के लिए दी परंतु बाग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अटेच यह वाहन आए दिन खराब होकर लम्बी छुट्टी पर चली जाती है जिसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ता है । बाग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर संजीवनी 108 वाहन करीब एक माह से सेवा नहीं दे पा रही है ऐसे में आकस्मिक चिकित्सा सुविधा के लिए मरीजों और उनके परिजनों भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । कभी कभी ज्यादा एमरजेंसी में निजी वाहन कर के भी जाना पड़ता है । खासकर ग्रामीणों को कहि दिक्कतों का सामना करना पड़ता है ।

संजीवनी की सुविधा समय पर नहीं मिलना ग्रामीणों की फजीहत

बाग जनपद स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष एवं जयस संगठन के प्रवक्ता चन्दु रिसावला ने बताया की एक माह से 108 वाहन सेवा बंद होने आदिवासी बहुल्य के ग्रामीण मरीजों को आकस्मिक चिकित्सा सुविधा के लिए जुझना पड़ रहा है । साथ ही उनके द्वारा यह भी सीबीएमओ द्वारा उच्च अधिकारियों को अवगत कराना चाहिए । एक माह से वाहन बंद हे तो क्यौ बंद हे उसे ठीक करवाने में इतना समय क्यों लगा रहा है । कम्पनी वाहन मरम्मत का बहाना बनाकर अपना समय निकालना चाहती है । ओर उसका खामियाजा हमारे ग्रामीणो को उठाना पड़ता है । शासन ने गरीबों की सेवा के लिए दी हे तो उसका लाभ समय पर मिलना चाहिए ।

दो दिन बाद संजीवनी वाहन उपलब्ध करवा देंगे

ठेकेदार कंपनी जय अंबे इमरजेंसी सर्विस भोपाल के जिला प्रबंधक 108 वाहनों की अनुपलब्धता को लेकर बता रहे हैं कि वाहन खराब होने से के कारण राजगढ़ में मरम्मत के लिए भेज दिया है । इस मामले में जिला प्रबंधक अनिल निंबोली ने बताया एक दो दिन बाद बाग अस्पताल में संजीवनी 108 वाहन उपलब्ध करवा दिया जाएगा ।


Fast News Janta Ki Awaaz

Related Articles

Check Also
Close