जनजाति गौरव दिवस के उपलक्ष्य में कार्यशाला आयोजित कि गई
एमपी का आईना एडिटर इन चीफ़ सज्जाद खान

जनजाति गौरव दिवस के उपलक्ष्य में कार्यशाला आयोजित कि गई


टाण्डा- शनिवार को जनजाति गौरव दिवस की पूर्व संध्या को जनजाति विकास मंच के द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन खेड़ापति हनुमान मंदिर संघ स्थान पर किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। युवा वर्ग ने भी भाग लिया । कार्यक्रम की शुरुआत माँ भारती ओर बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दिप प्रज्वलन कर की गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता जनजाति विकास मंच के विभाग प्राध्यापक प्रमुख डॉ. ईश्वर डावर ने भगवान बिरसा मुंडा और अन्य जनजाति समाज के क्रांतिकारियों के साथ समाज में फेल रही बुराइयों पर भी प्रकाश डाला गया ।उन्होंने बताया कि कैसे धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आवाज उठाई थी।अंग्रेज बिरसा मुंडा का नाम सुनकर डर जाते थे। उनके देश और समाज के हित में दिए गये योगदान को हम कभी नही भुला सकते। इसी के साथ ही हमे समाज की उन्नति के बारे में भी सोचना होगा। आज हमारे समाज का युवा गलत दिशा में भटक रहा है। युवाओ के आने वाले भविष्य की चिंता समाज को करना पड़ेगी। मुख्य वक्ता डावर ने देश और भारत देश के अन्य क्रांतिकारियों के बारे में भी उपस्थित लोगों को सम्बोधित किया। 15 नवम्बर का दिन देशभर में जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है। मंच पर जनजाति विकास मंच के धार जिलाध्यक्ष अरविंद डावर भी उपस्थित थे।
टांडा से प्रियेश ठाकुर की रिपोर्ट



