टांडा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन निकला*
एमपी का आईना प्रधान संपादक सज्जाद खान

*टांडा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन निकला*

टांडा (धार)।* भारतीय संस्कृति और सभ्यता हजारों साल पुरानी है। देश की एकता, अखंडता और संस्कृति को बरकरार रखने के लिए हमें एकजुट रहना होगा।

यह बात शुक्रवार को टांडा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पथ संचलन के दौरान मुख्य वक्ता जिला प्रचारक निखिल साधो ने कही।
उन्होंने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के उत्सवों की तरह ही संघ के भी 6 उत्सव होते हैं, जिनमें विजयादशमी भी एक है। इसी अवसर पर पथ संचलन निकाला जाता है। आज देश ही नहीं विदेशों में भी हमारी प्राचीन संस्कृति के प्रमाण मिल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हिंदू समाज का स्वाभिमान लंबे समय तक शून्य रहा, ऐसी स्थिति लगभग 800 वर्षों तक रही, जिसमें हजारों लोगों ने जौहर किया। डॉ. हेडगेवार जी जन्मजात देशभक्त थे। संघ ने 100 वर्ष पूर्ण कर 101वें वर्ष में प्रवेश किया है। वर्तमान में संघ समाज में पंच परिवर्तन के विषयों पर कार्य कर रहा है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ टांडा मंडल का पथ संचलन नगर के प्रमुख मार्गों से निकला, जिसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में कदमताल मिलाते हुए भाग लिया। स्वयंसेवक देशभक्ति गीत गाते हुए चल रहे थे।
इस अवसर पर टांडा खंड के संघचालक अजय माहेश्वरी मंच पर उपस्थित थे। संचलन नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः खेड़ापति हनुमान मंदिर संघ स्थान पहुंचा, जहां संघ प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
प्रियेश ठाकुर की रिपोर्ट



