November 23, 2026 |
Uncategorized

कुक्षी में जयस का दीपावली मिलन एवं नवनियुक्त कार्यकारिणी सम्मान समारोह संपन्न

एमपी का आईना एडीटर इन चीफ़ सज्जाद खान

Fast News Janta Ki Awaaz

Listen to this article

कुक्षी में जयस का दीपावली मिलन एवं नवनियुक्त कार्यकारिणी सम्मान समारोह संपन्न

युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने तथा ग्रामीण स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने की बनी रणनीति

कुक्षी (धार)। जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) मध्यप्रदेश के प्रदेश स्तरीय महाभियान के अंतर्गत दीपावली मिलन समारोह एवं नवनियुक्त कार्यकारिणी सम्मान समारोह का भव्य आयोजन कुक्षी में किया गया। कार्यक्रम में आदिवासी समाज के सैकड़ों युवाओं एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाया।

कार्यक्रम का नेतृत्व जयस मध्यप्रदेश के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री रविराज बघेल ने किया। धार जिले में इस अभियान को धरातल पर उतारने एवं आयोजन को सफल बनाने में जयस जिला उपाध्यक्ष श्री रमेश मंडलोई की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना, रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसरों से जोड़ना तथा ग्रामीण और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना रहा। इस दौरान अनुभवी व्यक्तियों एवं युवाओं के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया गया कि किस प्रकार स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर विकसित किए जाएं, युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया जाए तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाए।

समारोह के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। साथ ही आदिवासी समाज के महान क्रांतिकारियों एवं महापुरुषों को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित अतिथियों ने संगठन की आगामी कार्ययोजना, सामाजिक जागरूकता, युवाओं की भागीदारी और समाजहित के विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे।

जयस मध्यप्रदेश द्वारा संचालित प्रदेश स्तरीय महाभियान के अनुरूप ग्रामीण एवं बूथ स्तर पर मजबूत संगठनात्मक टीम तैयार करने, अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा आदिवासी समाज के शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, संवैधानिक अधिकार एवं सामाजिक विकास से जुड़े विषयों पर सक्रिय भूमिका निभाने की रणनीति पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री रविराज बघेल ने युवाओं को संगठित होकर शिक्षा, रोजगार और स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक मजबूती तभी संभव है, जब गांव-गांव तक युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो और समाज का प्रत्येक युवा आर्थिक एवं सामाजिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़े।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री रविराज बघेल (प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, जयस मध्यप्रदेश), श्री अनिल सोलंकी (नवनियुक्त जयस डही संरक्षक), श्री विजय मंडलोई (जयस डही प्रभारी), श्री प्रवीण गवली (कुक्षी नगर अध्यक्ष), श्री रवि पटेल (कुक्षी नगर उपाध्यक्ष), श्री सुनील जमरा (जयस तहसील सचिव, डही), श्री लोकेश पांचाल (निसरपुर ब्लॉक अध्यक्ष), श्री सौरभ पटेल, श्री हरिओम डोडवा, श्री लक्ष्मण ऐशके, श्री रितेश कोचले सहित बड़ी संख्या में जयस के युवा साथी उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं समाज के गणमान्य नागरिकों की ओर से श्री राजू पाटीदार, डॉ. निर्मल कुमार पाटीदार, श्री हीरा मंडलोई, श्री पवन पाटीदार, श्री मोहन प्रजापत, अधिवक्ता श्री राजेंद्र गुप्ता, श्री शरद हार्डिया, श्री अमित शर्मा, श्री अमित प्रजापत, श्री हरिओम पाटीदार, श्री सचिन, श्री लोकेश पांचाल, श्री लोकेश गुलजार, श्री रवि सोलंकी सहित अन्य सामाजिक प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का सफल संचालन जयस जिला उपाध्यक्ष श्री रमेश मंडलोई द्वारा किया गया।

समारोह का समापन संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने, युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने और आदिवासी समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।

एमपी का आईना एडीटर इन चीफ़ सज्जाद खान


Fast News Janta Ki Awaaz

Related Articles

Check Also
Close