April 18, 2026 |
Uncategorizedखेल जगतटेक्नोलॉजीदेशधर्ममध्यप्रदेशराजनीतिलाइफस्टाइल

बाकानेर सकल जैन समाज ने णमोकार मंत्र का जाप किया*

एमपी का आईना प्रधान संपादक सज्जाद खान

Fast News Janta Ki Awaaz

Listen to this article

बाकानेर सकल जैन समाज ने णमोकार मंत्र का जाप किया

अंतरराष्ट्रीय संस्था जीतो के आव्हान पर पूरे विश्व में आज नमोकार मंत्र का जाप किया गया उसी कड़ी में आज बाकानेर नगर के सकल जैन समाज द्वारा दिगंबर जैन मंदिर में समस्त समाज जनों द्वारा बड़ी भक्ति और उल्लास के साथ एक घंटे छत्तीस मिनट (8.01 से 9.36) तक नमोकार मंत्र का जाप किया गया जिसमें समाज के महिला, पुरुष, युवा बच्चे उपस्थित रहे, यहां ये उल्लेखनीय है कि नमोकार मंत्र 84 लाख मंत्रों का राजा है और विश्व का एक मात्र मंत्र है जिसे कि कही भी जपा जा सकता है, इस मंत्र के जाप से कई लोगों ने अपनी आधी, व्याधि और संकटों से मुक्ति पाई है और भगवान ने और मुनियों ने इसी मंत्र के सहारे उपसर्गों से विजय प्राप्त कर मोक्ष और उच्च गति को प्राप्त किया है, कहा जाता है कि इस मंत्र के जपने से सुख, शांति, समृद्धि, आरोग्यता और ख्याति मिलती है, और जीतो संस्था द्वारा 9 अप्रैल का दिवस विश्व नमोकार दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है जिसको की बड़ी बड़ी हस्तियों, उद्योग पतियों, फिल्म कलाकार, खिलाड़ियों, भारत और प्रादेशिक सरकार आदि ने भी समर्थन किया है ज्ञापित किया गया । । इस कार्य के लिए समाज जनों व सहयोगियों का अध्यक्ष विनोद कुमार दोशी ने आभार व्यक्त किया।

मनावर से सैयद रिजवान अली की रिपोर्ट


Fast News Janta Ki Awaaz

Related Articles

Check Also
Close