August 27, 2026 |
क्राइमखेल जगतदेशधर्ममध्यप्रदेशमनोरंजनमौसमराजनीतिविदेशव्यापार

फिंगरप्रिंट देते समय पुलिस को चकमा देकर भागा

एमपी का आईना प्रधान संपादक सज्जाद खान

Fast News Janta Ki Awaaz

Listen to this article

फिंगरप्रिंट देते समय पुलिस को चकमा देकर भागा आरोपी: बेड़िया पुलिस ने सादे कपड़ों में घेराबंदी कर खेत से दबोचा।

खरगोन जिले के बेड़िया थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब थाने में कागजी कार्रवाई के दौरान एक शातिर आरोपी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। हालांकि, पुलिस टीम की तत्परता और सूझबूझ से आरोपी की भागने की कोशिश नाकाम रही और उसे घेराबंदी कर खेत से गिरफ्तार कर लिया गया।
​थाने से भागने से लेकर गिरफ्तारी तक का घटनाक्रम:
​फिंगरप्रिंट के दौरान दिया चकमा: प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेड़िया थाने में आरोपी के फिंगरप्रिंट लेने और दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी की जा रही थी। इसी दौरान मौका पाकर आरोपी अचानक पुलिसकर्मियों की नजरों से बचकर थाने से दौड़ लगा दी।
​मचा हड़कंप, सक्रिय हुई पुलिस टीम: थाने से आरोपी के भागते ही पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल विशेष टीम गठित की गई।
​सादे कपड़ों में सर्च ऑपरेशन: पुलिस जवानों ने तुरंत सादे कपड़ों में संभावित रास्तों और आसपास के ग्रामीण इलाकों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
​खेत में छिपा मिला आरोपी: पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए आरोपी का पीछा किया और आखिरकार उसे एक खेत से धर दबोचा।
​आरोपी के पुनः गिरफ्त में आने के बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली है। मामले में आगे की वैधानिक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

सनावद से ऋषि एरन की रिपोर्ट


Fast News Janta Ki Awaaz

Related Articles

Check Also
Close