November 22, 2026 |
Uncategorized

कुक्षी पुलिस को बड़ी सफलता: ₹1,000 का इनामी फरार आरोपी गिरफ्तार

एमपी का आईना प्रधान संपादक सज्जाद खान

Fast News Janta Ki Awaaz

Listen to this article

कुक्षी पुलिस को बड़ी सफलता: ₹1,000 का इनामी फरार आरोपी

लंबे समय से फरार आरोपी को अम्बेडकर चौराहा कुक्षी से पकड़ा

चोरी गया मोबाइल फोन बरामद, आरोपी न्यायालय में पेश
घटना का संक्षिप्त विवरण –
पुलिस अधीक्षक धार श्री सचिन शर्मा के निर्देशन में फरार आरोपियों की धरपकड़ एवं अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में थाना कुक्षी पुलिस को अपराध क्रमांक 295/2025, धारा 316(2) बीएनएस के प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे ₹1,000 के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।

आरोपी की गिरफ्तारी –
उक्त प्रकरण में आरोपी छोटू उर्फ कैलाश पिता रुमाल बामनिया, निवासी ग्राम झेगदा, थाना बाग, जिला धार लंबे समय से फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक धार द्वारा ₹1,000/- का नगद इनाम घोषित किया गया था।

दिनांक 02.11.2026 को मुखबिर सूचना एवं सतत प्रयासों के आधार पर पुलिस टीम द्वारा आरोपी को अम्बेडकर चौराहा, कुक्षी से गिरफ्तार किया गया।

 मशरुका बरामदगी एवं वैधानिक कार्रवाई –
गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से प्रकरण में चोरी गया मोबाइल फोन बरामद कर जप्त किया गया है।

आरोपी को माननीय न्यायालय कुक्षी के समक्ष पेश किया जा रहा है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है। आरोपी से अन्य संभावित अपराधों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

सराहनीय पुलिस टीम –
उक्त कार्रवाई में निम्न अधिकारी एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही—

1. एएसआई चंचल चौहान

2. प्रधान आरक्षक 213 सतीश

3. प्रधान आरक्षक 825 प्रमोद

4. आरक्षक 997 विपिन यादव

5. आरक्षक 891 सहादर चोंगड

थाना कुक्षी पुलिस द्वारा फरार एवं इनामी आरोपियों की धरपकड़ तथा अपराधों के निराकरण हेतु प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी है। एमपी का आईना प्रधान संपादक सज्जाद खान


Fast News Janta Ki Awaaz

Related Articles

Check Also
Close