मनावर तहसील के ग्राम वायल के सिंगाजी पहाड़ी पर भीषण आग, पूरी पहाड़ी आग
एमपी का आईना प्रधान संपादक सज्जाद खान

*मनावर तहसील के ग्राम वायल के सिंगाजी पहाड़ी पर भीषण आग, पूरी पहाड़ी आग की चपेट में; वन विभाग की व्यवस्था पर उठे सवाल*
मनावर वायल। सिंगाजी पहाड़ी स्थित वन क्षेत्र में भीषण आग लगने से पूरी पहाड़ी आग की चपेट में आ गई है। आग लगातार पहाड़ी के बड़े हिस्से में फैलती जा रही है, जिससे आसपास के ग्रामीणों में भय और चिंता का माहौल बना हुआ है।
ग्रामीणों का कहना है कि प्रतिवर्ष इस पहाड़ी पर आग लगने की घटनाएं होती हैं, लेकिन इसके बावजूद वन विभाग द्वारा आग से बचाव एवं सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए जाते हैं। वर्तमान में भी पहाड़ी पर लगी आग को बुझाने के लिए कोई प्रभावी व्यवस्था दिखाई नहीं दे रही है।
आग लगातार आगे बढ़ रही है। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया गया तो आसपास के गांवों, वन संपदा, वन्यजीवों और ग्रामीणों की जान-माल को गंभीर खतरा हो सकता है। आग की चपेट में आने से जनहानि होने की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता।
ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों एवं जिला प्रशासन से मांग की है कि तत्काल मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की व्यवस्था की जाए। साथ ही पहाड़ी पर स्थायी अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की जाए, ताकि हर वर्ष होने वाली ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
अब सवाल यह है कि वन विभाग आग लगने के बाद ही सक्रिय होगा या पहले से सुरक्षा के इंतजाम भी करेगा? ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र के नागरिकों ने मनावर विधायक डॉ हीरालाल अलावा धार महू लोकसभा सांसद केंद्रीय मंत्री दीदी सावित्री ठाकुर से अपनी निधि से तत्काल दमकल वाहन फायर ब्रिगेड ग्राम पंचायत वायल को देने की मांग की है।
*मनावर से सैयद रिजवान अली की रिपोर्ट*




