ग्राम पंचायत पेनपुर के अंतर्गत के आदिवासी फलियां में पेसा कानून के तहत नवीन ग्राम सभा के गठन
एम पी का आईना , प्रधान संपादक सज्जाद खान

*जिला खरगोन*
*जनपद पंचायत गोगावा*…

आज दिनांक 19 फरवरी 2026 को जनपद पंचायत गोगावा के अन्तर्गत ग्राम पंचायत पेनपुर के अंतर्गत के आदिवासी फलियां में पेसा कानून के तहत नवीन ग्राम सभा के गठन हेतु सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया,

जिला पंचायत मुख्यकार्यपालन अधिकारी आदरणीय मेम श्रीमति रेखा राठौड़जी के निर्देशन में पेसा एक्ट जिला समन्वयक़ श्री मनीष डूडवे व मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गोगावा सुश्री शिवानी वर्मा जी के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत पेनपुर
के आदिवासी फलिया में निवासरत जनजाति समुदाय ने अपनी रूढ़िगत परम्परा, संस्कृति, वेशभूषा व भाषाशैली के अनुरूप एक नवीन ग्रामसभा गठन हेतु सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित किया, सर्वप्रथम जनजाति समाज के महापुरुषों के छाया चित्र का पूजन किया गया, एमआरपी श्री रूपसिंह चौहान ने ग्राम सभा गठन की प्रक्रिया के साथ ही बतायी एवं गोगावा ब्लॉक समन्वयक कैलाश पटेल ने पेसा कानून के बारे में विस्तार से बताया, जनजाति समाज की संस्कृति, रूढ़िगत परम्परा, वेशभूषा,के बारे मे बताया साथ ही ग्राम रोजगार सहायक दिनेश जी पाटिल के द्वारा भाषाशैली व पूजा पद्धति के बारे में बताया, मोबाईलाजर प्रेमलता रावत ने पेसा एक्ट की समितियों के विषय में, जनजाति समाज को स्वावलम्बी बनाने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की बात बतायी, अंत में सभी उपस्थित ग्राम सभा सदस्यों द्वारा नजरी नक्शा बनाकर सभी संसाधन को दर्शाया गया व ग्राम सभा का गठन प्रस्ताव पारित कर ग्राम पंचायत सचिव को कार्यवाही हेतु सचिव को प्रेषित किया गया।
बैठक में, सचिव राकेश पाटिल, ग्राम रोजगार सहायक , शिक्षक,
आँगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, गांव पटेल , गांव डाहला, गांव पुजारा, गांव वारती तथा बड़ी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित रहे।

एमपी का आईना, सादिक़ शेख गोगावां




