सराफा एसोसिएशन का होली मिलन समारोह संपन्न रंगों की बौछार , और खेल कूद धमाल भी हुआ ।
फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ प्रधान संपादक सज्जाद खान

सराफा एसोसिएशन का होली मिलन समारोह संपन्न
रंगों की बौछार , और खेल कूद धमाल भी हुआ ।


कुक्षी , स्थानीय सराफा एसोसिएशन कुक्षी का होली मिलन समारोह होटल ग्रांड विनायक में संपन्न हुआ कार्यक्रम के आरंभ में सभी ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर बधाईयां दी । इस अवसर पर सराफा एसोसिएशन वूमन्स क्लब से मोनिका केनेड़ी गुप्ता एवं रीना कपिल सोनी ने चेयर रेस , तंबोला सहित कई सारे मनोरंजक गेम्स प्ले किये, साथ ही चुटकुले , कविता पाठ भी हुआ ,।नरेश चौधरी , गिरधर सोनी , अश्विन जैन, गोपाल सोनी ने हास्य व्यंग की कविताओं से शमा बांधा और सभी को हास्य गुदगुदाया । कार्यक्रम में सर्व श्री मोहनलालाजी सोनी, रमेश(पप्पू)जी सोनी, नरेशजी जैन, बंसीलालजी सोनी, दिनेशजी गुप्ता, सचिन सोनी, प्रितेश सोनी, आदेश सोनी, निर्मल सोनी, योगेश सोनी, रविराज सोनी, शैलेश सोनी, दीपेश सोनी, ज्ञानेश सोनी, मनीष सोनी, प्रसन्न सोनी, प्रभु कसेरा, गोरव सोनी, पंकज सोनी, शरद सोनी, अश्विन जैन, प्रियंकेश जैन आदी समस्त सराफा व्यापारीगण परिवार सहित उपस्थित हुए कार्यक्रम का संचालन सराफा एसोसिएशन के सचिव कपिल जसमतिया ने किया, पधारे सदस्यगणो का स्वागत चेतन सोनी ने किया एवं आभार सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष केनेडी गुप्ता ने माना , कार्यक्रम का समापन सहभोज के साथ संपन्न हुआ।
एमपी का आईना प्रधान संपादक सज्जाद खान न्यूज़ पेपर




