गच्छाधिपति आचार्य श्री नित्यसेन सूरी जी का कुक्षी नगर में भव्य मंगलमय प्रवेश
एमपी का आईना न्यूज़ पेपर प्रधान संपादक सज्जाद खान

गच्छाधिपति आचार्य श्री नित्यसेन सूरी जी का कुक्षी नगर में भव्य मंगलमय प्रवेश


नगर में गहुली कर हुआ स्वागत
कुक्षी दक्षिण प्रांत में विहार करते हुए महाराष्ट्र मार्ग से निमाड़ मालवा अंचल के कुक्षी नगर में श्रीमद् विजय जयन्तसेन सूरीश्वरजी महाराजा के पट्टधर गच्छाधिपति श्रीमद् विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी म.सा. का भव्य एवं मंगलमय प्रवेश सम्पन्न हुआ।
प्रवेश के अवसर पर त्रिस्तुतिक श्रीसंघ के राष्ट्रीय मंत्री, कुक्षी श्रीसंघ अध्यक्ष श्री मनोहरलाल पुराणिक, सहित संघ के पदाधिकारी एवं स्थानीय ट्रस्ट मण्डल सहित श्रीसंघ के गुरुभक्तों ने गवली कर गच्छाधिपति श्री नित्यसेन सूरी जी एवं आदि ठाणा की भव्य अगवानी की।
नगर के पूर्णिमा कॉलोनी में प्रवेश अवसर पर श्री रतनलाल मांगीलाल डूंगरवाल परिवार के निवास पर प्रातः श्रीसंघ की नवकारसी का आयोजन किया गया पश्चात् वहां से बेंड बाजो के साथ चल समारोह प्रारम्भ हुआ। जहा भाजपा के प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार ने वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। नगर के पड़ाव रोड पर विधायक एवं पूर्व केबिनट मंत्री सुरेंद्र सिंह हनी बघेल ने अपने साथियो सहित गच्छाधीपति श्री को वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।समाजजनों ने घर-घर गवली कर गुरुदेव के दर्शन-वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
उपाश्रय पहुंचकर धर्मसभा का आयोजन हुआ, जहां श्रीसंघ ने आचार्य श्री को गुरुवन्दन किया आचार्य श्री ने मांगलिक का श्रवण करवाया पश्चात् आगामी 26 जून को कुक्षी तिर्थधिपति प्रभु श्री शान्तिनाथ जी मंदिर के जीर्णोद्धार के पश्चात् प्रभु की प्रतिमा की प्रतिष्ठा का आयोजन गच्छाधिपति आचार्य श्री नित्यसेन सूरी जी एवं मुनिभगवंतों के सानिध्य में होना है उसकी जाजम बिछाने की बोली लगाई गई जिसके लाभार्थी दिलीप कुमार राजमल सेकेट्री परिवार रहे। कल दिनांक 22 मार्च 2026 रविवार प्रभु श्री शान्तिनाथजी भगवान के प्रतिष्ठा उत्सव कार्यक्रम की बोलिया सुबह 8.30 बजे से नये उपाश्रय मे लगाई जाएगी.
एमपी का आईना न्यूज़ पेपर प्रधान संपादक सज्जाद खान

