श्री शान्ति जिन मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव में सहभागिता एवं सहयोग पर क्षत्रिय सिर्वी समाज का जैन श्रीसंघ ने
एमपी का आईना प्रधान संपादक सज्जाद खान

श्री शान्ति जिन मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव में सहभागिता एवं सहयोग पर क्षत्रिय सिर्वी समाज का जैन श्रीसंघ ने किया बहुमान।


कूक्षी नगर में आयोजित श्री शान्ति जिनमंदिर भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान विभिन्न समाजों द्वारा दिए गए सहयोग एवं सहभागिता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आज श्वेताम्बर जैन श्रीसंघ ने क्षत्रिय सिर्वी समाज के प्रतिनिधियों का सम्मान किया।
प्रतिष्ठा महोत्सव की विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक व्यवस्थाओं में क्षत्रिय सिर्वी समाज ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। इस अवसर पर जैन श्रीसंघ अध्यक्ष श्री मनोहर लाल पौराणिक ने कहा कि धार्मिक आयोजनों की सफलता समाज के सभी वर्गों के सहयोग और समर्पण से ही संभव होती है। क्षत्रिय सिर्वी समाज द्वारा दिए गए सहयोग ने महोत्सव को भव्य और सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
क्षत्रिय सिर्वी समाज के अध्यक्ष श्री कान्तिलाल गेहलोत , उपाध्यक्ष कैलाश भाई काग, सिर्वी महासभा के केंद्रीय समिति सदस्य प्रकाश भायल, कैलाश दामाजी काग, कोषाध्यक्ष राजेश भायल, समाज कोठारी मोतीलाल काग एवं नारायण भाई सेप्टा का सम्मान कर गच्छाधीपति, ह्रदयसम्राट आचार्य श्री नित्य सेन सुरीश्वर जी महाराज साहब के आज्ञानुसार चांदी की आरती एवं थाली क्षत्रिय सिर्वी समाज को श्री आई माता जी मंदिर के लिए भेट की गई।एवं कुक्षी वर्षावास हेतु विराजित पूज्य साध्वी श्री अमित दृष्टा श्री जी ने क्षत्रिय सिर्वी समाज प्रतिनिधियों को वाक्षेप डाल कर आशीर्वाद दिया।
क्षत्रिय सिर्वी समाज के अध्यक्ष श्री कांतिलाल गेहलोत ने जैन श्रीसंघ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में इसी प्रकार सहयोग करते रहेंगे।
इस दौरान जैन श्री संघ के महेंद्र पारीख, नरेश चौधरी, अनिल जैन (साहेब), सुनेश जैन, प्रवीण जैन, लोकेश जैन (डालडा ), प्रियंकेश जैन, अश्विन जैन सहित श्रीसंघ के पदाधिकारी, समाजजन एवं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
एमपी का आईना सज्जादखान कूक्षी


