October 23, 2026 |
क्राइमदेशधर्मराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापार

खरगोन पुलिस की बड़ी सफलता: पिकअप चोरी की घटना का मात्र 12 घंटे के भीतर पर्दाफाश; 10 लाख की पिकअप और 14 लाख की स्विफ्ट कार सहित 3

एमपी का आईना एडिटर इन चीफ़ सज्जाद खान

Fast News Janta Ki Awaaz

Listen to this article

सनावद
खरगोन पुलिस की बड़ी सफलता: पिकअप चोरी की घटना का मात्र 12 घंटे के भीतर पर्दाफाश; 10 लाख की पिकअप और 14 लाख की स्विफ्ट कार सहित 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार

खरगोन जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सनावद पुलिस ने एक अंधे कत्ल की तरह उलझी वाहन चोरी की गुत्थी को महज 12 घंटे के भीतर सुलझाने में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड़ रेंज खरगोन सुश्री सिमाला प्रसाद के निर्देशों तथा पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रवीन्द्र वर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन में सनावद पुलिस ने तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई पिकअप और घटना में प्रयुक्त मारुति स्विफ्ट कार सहित कुल 24 लाख रुपए का मश्रुका बरामद किया है।
क्या है पूरी घटना:
* दिनांक 12 अक्टूबर 2026 को फरियादी ललित निवासी गृह निर्माण कॉलोनी, सनावद ने थाना सनावद पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके भाई की पिकअप लोडिंग बोलेरो (वाहन क्रमांक MP41GA2531) रेलवे क्रॉसिंग के पास दुकान के सामने गली में खड़ी की थी, जो सुबह गायब मिली।
* इस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की।
सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र से हुआ खुलासा:
घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी सनावद उनि. धर्मेन्द्र यादव के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के तमाम रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस को राउ (इंदौर) निवासी अभिषेक और विनोद तथा महू निवासी रिजवान की संलिप्तता की जानकारी मिली।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया और मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की, तो उन्होंने पिकअप चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 10 लाख रुपए कीमत की चोरीशुदा पिकअप और 14 लाख रुपए कीमत की प्रयुक्त मारुति स्विफ्ट कार (कुल मश्रुका 24 लाख रुपए) विधिवत जब्त कर ली है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने पिकअप का लॉक खराब होने के कारण उसे आसानी से चुराने के लिए चिह्नित किया था।
आरोपियों का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड:
गिरफ्तार किए गए आरोपियों पर पूर्व से भी कई गंभीर अपराध दर्ज हैं:
* अभिषेक उर्फ कान्हा (निवासी राउ, इंदौर): इस पर द्वारकापुरी और राउ थाने में वाहन दुर्घटना, मारपीट और बलवा आदि के कई मामले दर्ज हैं।
* रिजवान उर्फ रज्जू (निवासी पत्ती बाजार, महू): इस पर बड़गोंदा थाने में चोरी (धारा 303(2) BNS) का प्रकरण दर्ज है।
* विनोद ठाकुर (निवासी राउ, इंदौर): इस पर पीथमपुर, राउ और किशनगंज थानों में चोरी, नकबजनी, सट्टा एक्ट और गंभीर धाराओं के तहत कई अपराध पंजीबद्ध हैं।
पुलिस की नागरिकों से अपील:
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों के लॉक हमेशा दुरुस्त रखें, वाहन खड़ा करते समय चाबी निकालना सुनिश्चित करें तथा बिना वैध दस्तावेजों के किसी भी वाहन की खरीद-बिक्री न करें।
सराहनीय पुलिस टीम:
इस सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश करने में एसडीओपी बड़वाह श्री मुकेश इजारदार के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी उनि. धर्मेन्द्र यादव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सुरेन्द्र पंवार, उपनिरीक्षक करण सिंह डावर, सउनि. संदीप कुशवाह, प्रआर. 746 राजेश जयसवाल, प्रआर. 559 विनोद गोड़, प्रआर. 533 राजेन्द्र चौहान, आर. 850 राजीव गुर्जर, आर. 103 श्रीकृष्ण बिरला, आर. 429 सरदार निगम, साइबर सेल से आर. अभिलाष डोंगरे व मगन अलावा तथा थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
ग्राउंड रिपोर्टर: ऋषि एरन | एमपी का आईना


Fast News Janta Ki Awaaz

Related Articles

Check Also
Close