टांडा मे सनराइज पब्लिक स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया*
एमपी का आईना एडीटर ईन चीफ़ सज्जाद खान

*टांडा मे सनराइज पब्लिक स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया*



*टांडा धार*) टांडा मे सनराइज पब्लिक स्कूल द्वारा 14 नवंबर को पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस के उपलक्ष्य मे बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया बाल मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रीति माहेश्वरी, विशेष अतिथि प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि अशोक मांझी, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष अंतिम प्रजापत, वेरसिंह अलावा घोर सरपंच द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया
स्कूल ग्राउंड में बच्चों के द्वारा विभिन्न प्रकार के व्यंजनो के स्टॉल सजाये गए तथा मुख्य अतिथियो द्वारा बाल मेले मे बच्चों के द्वारा सजाए गए सभी स्टालों का मुआयना किया और बच्चों का उत्साहवर्धन कर बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की
इस अवसर पर सनराइस पब्लिक स्कूल के संचालक अशोक कपूरवाल, संस्था की प्राचार्य श्री मति रानी कपूरवाल एवं समस्त स्टॉफ मौजूद थे कार्यक्रम का संचालन संस्था के शिक्षक रामसेवक परिहार ने किया तथा स्पीदित्य नायक ने कार्यक्रम का आभार व्यक्त किया ।
प्रियेश ठाकुर टाण्डा धार से




