November 22, 2026 |
Uncategorized

लोकेश चौधरी को परिषद अध्यक्ष मनोनीत किया गया*

एमपी का आईना एडिटर इन चीफ़ सज्जाद खान

Fast News Janta Ki Awaaz

Listen to this article

*लोकेश चौधरी को परिषद अध्यक्ष मनोनीत किया गया*

कुक्षी –  परिषद् के केंद्रीय कार्यालय तथा प्रांतीय इकाई के निर्देश पर त्रिस्तुतिक जैन समाज की अग्रणी संस्था जो सामाजिक धरातल पर समाज संगठन, धार्मिक शिक्षा प्रसार ,समाज सुधार, आर्थिक विकास जैसै महत्वपूर्ण प्रकल्पों पर निरंतर कार्य करती रहती है श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद जिस पर पुण्य सम्राट के गुरुदेव श्रीमद् विजय यतींद्रसुरिश्वर जी महाराज साहब की निरंतर कृपा बरस रही है परिषद के प्रेरणा पुंज पुण्य सम्राट श्रीमद् विजय जयंतसेनसुरिश्वर जी महाराज साहब  अपनी अंतिम सांस तक परिषद को पुष्पित पल्लवित करने में जुटे रहे, और आज भी सूक्ष्म रूप में हाजरा हजूर रहकर परिषद के एक-एक कार्यकर्ता को प्रेरणा दे रहे हैं पुण्य सम्राट के आशीर्वाद प्रेरणा से परिषद निरंतर समाज में अपनी गौरवशाली उपस्थित दर्ज कराती रही है, । आज परिषद पुण्य सम्राट के पट्टधर वर्तमान गच्छाधिपति श्रीमद विजय नित्यसेन सूरीश्वर जी म. सा. के मार्ग दर्शन में निरंतर ऊंचाइयों को छु रही है । नगर में विराजित साध्वी श्री अमित दृष्टा श्रीजी म. सा. आदि ठाणा के आशीर्वाद से शुक्रवार को जैन श्रीसंघ कुक्षी की बैठक में अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद शाखा कुक्षी की नवीन कार्यकारिणी का गठन मध्य प्रदेश के प्रांतीय प्रभारी श्री रमेशचंद जी धाडीवाल, प्रदेश प्रचार मंत्री स्वस्तिक जैन व प्रांतीय आमंत्रित सदस्य लोकेश जी जैन डालडा के मार्गदर्शन में किया गया , गठन में समाज के उत्साही युवा लोकेश नरेश जी चौधरी  अध्यक्ष,
उपाध्यक्ष – राहुल विजयचंद्र जी जैन ,
सचिन –  स्वपनिल महेंद्र जी जैन डालडा,
सह सचिव –  सन्देश रमेशचंद जी धाडीवाल,
कोषाध्यक्ष – सचिन अशोक कुमार जी जैन,
प्रचार मंत्री – स्वस्तिक राजेन्द्र जी जैन,
संगठन मंत्री – नवीन हिम्मतलाल जी जैन,
शिक्षा मंत्री – आशीष जी जैन L. k,
वैयावच्च मंत्री – मनीष राजमल जी उकावत
संरक्षक – रुपेश शांतिलाल जी जैन, रितेश सुरेश जी जैन,
कार्यकारणी सदस्य – अक्षय सुनील जी साहेब, रौनक सुशील जी जैन, श्रेणिक राजेंद्र जी जैन, सिद्धार्थ सुधीर जी जैन, शुभम् मुकेश जी जैन, अनिल जी भावसार को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया । जैन समाज अध्यक्ष मनोहरलाल जी पुराणिक व समाज जनों ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई व शुभकामनाएं दी ।

एमपी का आईना एडिटर इन चीफ़ सज्जाद खान


Fast News Janta Ki Awaaz

Related Articles

Check Also
Close