October 23, 2026 |
क्राइमखेल जगतटेक्नोलॉजीदेशधर्ममध्यप्रदेशराजनीतिविदेशहेल्थ

टांडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई – 24 घंटे में लूट का पर्दाफाश,

एमपी का आईना प्रधान संपादक सज्जाद खान

Fast News Janta Ki Awaaz

Listen to this article

टांडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई – 24 घंटे में लूट का पर्दाफाश, 4 साल से फरार स्थाई वारंटी भी गिरफ्तार धार : टांडा पुलिस को मिली दोहरी सफलता

टांडा में पुलिस का एक्शन – लुटेरा गिरफ्तार, बाइक बरामद और 4 साल से फरार वारंटी भी जेल भेजा

नमस्कार, मैं हूँ *प्रियेश ठाकुर* और आप देख रहे हैं…

धार जिले के टांडा से पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है, जहाँ पुलिस ने दोहरी सफलता हासिल की है।

पहली कार्रवाई में टांडा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर लूट की वारदात का पर्दाफाश किया है।

दरअसल 30 सितंबर की रात फरियादी अशोक मौर्य जो इंदौर से जोबट जा रहे थे, तरसिंघा नदी के पुल पर तीन बदमाशों ने उनकी होंडा साइन बाइक और जेब में रखे 5 हजार रुपये लूट लिए थे। फरियादी डर के कारण पहले घर चला गया और 6 अक्टूबर को थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सचिन शर्मा और एएसपी विजय डावर के निर्देशन और SDOP राजीव अग्रवाल IPS के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बलदेव सिंह मुजाल्दा ने टीम गठित की।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी *छोटू पिता कुंवरसिंह भील, उम्र 19 वर्ष, निवासी बराड़* को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 90 हजार की लूटी हुई बाइक बरामद कर ली है। आरोपी ने दो अन्य साथियों के साथ लूट करना कबूला है, जिनकी तलाश जारी है।

वहीं दूसरी बड़ी कार्रवाई में टांडा पुलिस ने 4 साल से 2 मामलों में फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार वारंटी का नाम है *कालू उर्फ राजू पिता भाया भील, उम्र 24 वर्ष, निवासी नरवाली।* पुलिस ने उसके ठिकाने पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया और माननीय न्यायालय कुक्षी में पेश कर जिला जेल अलीराजपुर भेज दिया है।

दोनों ही कार्रवाइयों में थाना प्रभारी बलदेव सिंह मुजाल्दा, ASI सोलंकी, माधव वसुनिया, राजकुमार सोलंकी सहित पूरी टांडा पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।

टांडा से *रिपोर्टर प्रियेश ठाकुर* की रिपोर्ट।


Fast News Janta Ki Awaaz

Related Articles

Check Also
Close