October 25, 2026 |

BREAKING NEWS

सीमांकन करने पहुंची राजस्व टीम पर लाठी-डंडों से हमला, RI का पैर तोड़ा, पटवारी का सिर फोड़ा; 20 से ज्यादा लोगों पर केस दर्ज*टांडा से डॉ. यत्न जैन का तबादला, आदिवासी क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल, स्वास्थ व्यवस्था पर पड़ेगा असर….डही अस्पताल में स्थायी डॉक्टरों की नियुक्ति की मांगः विधायक हनी बघेल ने किया प्रदर्शन;थाना टांडा जिला धार (म.प्र.) ** थाना टांडा के अपराध क्रमांक 126/26 धारा 137(2) bns, 5(l)/6 पॉक्सो एक्ट के मामले मे फरार आरोपी को किया गिरफ्तार ।पूर्व मनावर एसडीएम रंजना मुजाल्दा देवड़ा मैडम IAS अवार्ड मिलने पर ​स्वागत संदेश (Sub-text): ​राजू खेड़ी आगमन पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन!

क्राइमदेशधर्ममध्यप्रदेशमौसमराजनीतिविदेशहेल्थ

सीमांकन करने पहुंची राजस्व टीम पर लाठी-डंडों से हमला, RI का पैर तोड़ा, पटवारी का सिर फोड़ा; 20 से ज्यादा लोगों पर केस दर्ज*

एमपी का आईना प्रधान संपादक सज्जाद खान

Fast News Janta Ki Awaaz

Listen to this article

*सीमांकन करने पहुंची राजस्व टीम पर लाठी-डंडों से हमला, RI का पैर तोड़ा, पटवारी का सिर फोड़ा; 20 से ज्यादा लोगों पर केस दर्ज*

खरगोन जिले की महेश्वर तहसील के ग्राम भकलाय में जमीन का सीमांकन करने पहुंची राजस्व विभाग की टीम पर हमला हो गया। आरोप है कि महिलाओं सहित 20 से अधिक लोगों ने राजस्व निरीक्षक और पटवारी पर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला किया। घटना में दोनों अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, आवेदक जितेंद्र परमार की शिकायत पर राजस्व टीम जमीन का सीमांकन करने गांव पहुंची थी। इसी दौरान नादानसिंह मालिवाड़, पन्नालाल भूरिया, बलवंत परमार, नारायण परमार और अन्य लोगों पर हमला करने का आरोप है।

हमले में राजस्व निरीक्षक अभिषेक जमरा का पैर फ्रैक्चर हो गया, जबकि पटवारी राजा कुमार के सिर में गंभीर चोट आई। दोनों घायलों को मंडलेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए इंदौर रेफर कर दिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम पूर्वा मंडलोई, एसडीओपी श्वेता शुक्ला सहित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी अस्पताल पहुंचे। वहीं, राजस्व कर्मचारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी तक काम नहीं करने की चेतावनी दी।

पुलिस ने चार लोगों को नामजद करते हुए 20 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।

न्यूज़ जनता की आवाज खरगोन से इसहाक पठान की रीपोर्ट*


Fast News Janta Ki Awaaz

Related Articles

Check Also
Close