किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी का खलघाट में चक्का जाम आंदोलन खरगोन एवं धार जिले से किसान ओर कांग्रेस नेता ओर कार्यकर्ता होगे शामिल

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सात मई को जिला कांग्रेस कमेटी खरगोन एवं जिला कांग्रेस कमेटी धार के संयुक्त तत्वावधान में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर नेशनल हाईवे आगरा मुंबई के खलघाट में चक्का जाम आंदोलन करने जा रही हे इस आंदोलन को लेकर खरगोन शहर कमेटी के द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पूर्व विधायक रवि जोशी जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रवि नाइक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे बैठक में चक्का जाम आंदोलन को लेकर चर्चा की गई एवं किसानों ओर कार्यकर्ताओ से अपील की गई कि अधिक से अधिक संख्या में इस आंदोलन में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद करे ताकि कुंभकरनी नींद में सोई सरकार और सरकार के नुमाइंदे जाग जाए। *
फास्ट न्यूज़ जनता की आवाज खरगोन से इसहाक पठान कि रीपोर्ट


