
*कार-ट्रक की टक्कर, भाजपा नेता समेत 3 की मौतः उज्जैन में आधे घंटे तक गाड़ी में फंसे रहे घायल; दर्शन करने सांवरिया सेठ जा रहे थे।

उज्जैन में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार और आयशर ट्रक की टक्कर में भाजपा नेता समेत तीन लोगों की मौत हो गई। एक गंभीर घायल है। घायल और शव करीब आधे घंटे तक दुर्घटनाग्रस्त कार में ही फंसे रहे। मौके पर इकट्ठा हुए लोगों ने गेट तोड़कर उनको बाहर निकाला।
हादसा उज्जैन-नागदा रोड पर उन्हेल टोल नाके से 5 किलोमीटर पहले गोयला बुजुर्ग गांव में मंगलवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे हुआ। कार में आगे की सीट पर बैठे उज्जैन भाजपा के जीवाजी गंज मंडल उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा उर्फ रिंकू (45) और देवेंद्र जोशी (47) दोनों निवासी अब्दालपुरा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
पीछे बैठे सुरेश नवलानी (55) निवासी संतराम सिंधी कॉलोनी और प्रवेश मारोठिया (33) गंभीर घायल हो गए। बाद में सुरेश नवलानी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
भाजपा नेता शर्मा और उनके साथी कार से राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में सांवरिया सेठ मंदिर के दर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए।
फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ ,,सज्जाद खान



