आने वाले निकायों चुनावों को लेकर दिल्ली विधायक हर विधानसभा में कर रहे हैं रणनीति तैयार
फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ सज्जाद खान

आने वाले निकायों चुनावों को लेकर दिल्ली विधायक हर विधानसभा में कर रहे हैं रणनीति तैयार।

खरगोन* आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश के तत्वाधान में प्रत्येक विधानसभा में आयोजित विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन कर रही हैं जिसके तहत स्थानीय एन वी डी ऐ के सर्किट हाउस खरगोन में सानंद संपन्न हुआ ,

कार्यक्रम मे दिल्ली के विधायक एवं मध्य प्रदेश के इंदौर झोन के सह प्रभारी श्री *जय भगवान उपकर* , प्रदेश उपाध्यक्ष श्री *कमल जी गुप्ता इंदौर* एवं *कमलेश जी मालवीय* प्रदेश जॉइंट सेक्रेटरी इंदौर उपस्थित थे कार्यक्रम के पूर्व महेश्वर, बड़वाह ,भीकनगांव, कसरावद के साथ खरगोन में स्थानीय कार्यकर्ताओं की बैठक ली,
बैठक में पार्टी के द्वारा संगठनत्मक ढांचे को मजबूत करने ,साथ ही आने वाले नगर परिषद ,नगर पालिका एवं अन्य चुनाव में हर वार्ड पर अपनी भागीदारी तय करना एवं मध्य प्रदेश में पार्टी के जनाधार को मेहनत कर विजय दिलाने का प्रयास करना,साथ ही जय भगवान उपकर जी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन के माध्यम से हर ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यकर्ता बनाना एवं शिक्षा ,स्वास्थ्य व अन्य मुद्दों पर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में गरीबों के लिए आवश्यकता अनुसार उनको सुविधा दिलवा कर उनके सुख-दुख में कार्य करवाने का भी प्रयास करेगी,
वही समय-समय पर राज्य एवं केंद्र की सरकारों द्वारा महंगाई से ग्रामीण जनता परेशान हो रही है अतः ज्ञापन एवं आंदोलन के माध्यम से जनता को जागरूक करने का प्रयास भी करना होगा,
विधानसभा स्तरीय इस कार्यकर्ता सम्मेलन में जिला अध्यक्ष कैलाश रोकड़े, पूर्व जिला अध्यक्ष जयंत गुप्ता, अल्पसंख्यक अध्यक्ष अफगान खान, पवन कुंडले, मुकेश सिसोदिया , सागर प्यासे के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। फ़ास्ट न्यूज़ एम. पी. का आईना खरगोन से जाकिर शेख की रिपोर्ट..



