
*पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पहुँचे नव निर्मित श्री शान्तिनाथ दादा मंदिर, किए दर्शन-पूजन, लिया आशीर्वाद।


कुक्षी में नवनिर्मित श्री शान्तिनाथ दादा जिनालय में रविवार को मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पहुँचकर भगवान श्री शान्तिनाथ दादा के दर्शन-पूजन किए तथा मंदिर की भव्यता और धार्मिक वातावरण की सराहना की।

मंदिर पहुँचने पर जैन श्रीसंघ एवं समाजजनों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने विधि-विधान के साथ प्रभु के दर्शन कर प्रदेश एवं देश में सुख, शांति, समृद्धि और सद्भाव की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर निर्माण में श्रीसंघ, दानदाताओं एवं सभी सहयोगियों के योगदान की प्रशंसा करते हुए इसे समाज की एक ऐतिहासिक धार्मिक उपलब्धि बताया।
दिग्विजय सिंह ने मंदिर परिसर का अवलोकन भी किया और नवनिर्मित जिनालय की सुंदर वास्तुकला तथा आध्यात्मिक वातावरण की सराहना की। इस दौरान बड़ी संख्या में समाजजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने उन्हें मंदिर की धार्मिक गतिविधियों एवं हाल ही में सम्पन्न हुए प्रतिष्ठा महोत्सव की जानकारी भी दी।
पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन से मंदिर परिसर में उत्साह का वातावरण रहा। श्रद्धालुओं ने उनके साथ आत्मीय भेंट कर धार्मिक चर्चा की तथा इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाया।
इस अवसर पर जैन श्री संघ अध्यक्ष श्री मनोहर लाल जी पौराणिक एवं श्री संघ पदाधिकारीयों ने श्री दिग्विजय सिंह जी का शाल श्री फल से सम्मान किया।



