ग्रामीण के ट्रेन हादसे में कटे पैर। विधायक उमंग सिंगार ने दी आरएस1 लाख की सहायता,
एमपी का आईना प्रधान संपादक सज्जाद खान
ग्रामीण के ट्रेन हादसे में कटे पैर। विधायक उमंग सिंगार ने दी आरएस1 लाख की सहायता,कार्यकर्ताओं ने सौंपा चेक।

धार : बाग ब्लॉक के ग्राम रायसिंहपुरा निवासी कबर सिंह देहदिया के इंदौर में ट्रेन में चढ़ते समय हुए हादसे में दोनों पैर कट गए थे। क्षेत्रीय विधायक उमंग सिंगार को हाल ही में क्षेत्र भ्रमण के दौरान इस घटना की जानकारी मिली थी। उन्होंने पीड़ित को एक लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की थी।

सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस के नेताओं ने पीड़ित कबर सिंह को एक लाख रुपये का चेक सौंपा। चेक प्राप्त करने के बाद कबर सिंह ने विधायक उमंग सिंगार का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अमर सिंह निगवाल ने बताया कि क्षेत्रीय विधायक उमंग सिंगार पीड़ित क्षेत्रवासियों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि रायसिंहपुरा के इस व्यक्ति के रेल दुर्घटना में पैर कटने की खबर मिलते ही विधायक ने तत्काल एक लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा की थी। विधायक गंधवानी विधानसभा क्षेत्र में चिकित्सा, दुर्घटना या अन्य किसी भी मामले में पीड़ितों को प्राथमिकता से आर्थिक सहायता प्रदान करते रहे हैं।
एक लाख रुपये का सहायता चेक सौंपे जाने के दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अमरसिंह निगवाल, विधायक प्रतिनिधि भारत मंडलोई बंधानिया, जनपद सदस्य प्रतिनिधि वकार खान गोल्डी, संग्रामसिंह सोलंकी, सज्जनसिंह काटी, शेरू भाई, महाकालपुरा पंचायत सरपंच कैलाश, भमोरी सरपंच लोकेश, विजय सरपंच नाहवेल, जामसिंह सरपंच पाडल्या, पप्पू बघेल, दिलीप
एक लाख रुपये का सहायता चेक सौंपे जाने के दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अमरसिंह निगवाल, विधायक प्रतिनिधि भारत मंडलोई बंधानिया, जनपद सदस्य प्रतिनिधि वकार खान गोल्डी, संग्रामसिंह सोलंकी, सज्जनसिंह काटी, शेरू भाई, महाकालपुरा पंचायत सरपंच कैलाश, भमोरी सरपंच लोकेश, विजय सरपंच नाहवेल, जामसिंह सरपंच पाडल्या, पप्पू बघेल, दिलीप सेन और केरू भाई सहित कई अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एमपी का आईना सज्जाद खान



