नशा न केवल व्यक्ति को शारिरिक ऒर मानसिक रूप से खोखला करता है।
एमपी का आईना प्रधान संपादक सज्जाद खान

नशा न केवल व्यक्ति को शारिरिक ऒर मानसिक रूप से खोखला करता है।

तहसील विधिक सेवा समिति जिला एवं अपर सत्र न्यायालय कुक्षी के द्वारा मादक पदार्थों के दुरूपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय विधिक सेवा के अवसर बात कही



माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धार म.प्र. श्रीमती ममता जैन के संरक्षण में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली के निर्देशानुसार तहसील विधिक सेवा समिति
की डोन स्कीम (ग अवेयरनेस एण्ड वेलनेस नेबीगेशन फोर ए ड्ङ्ग फी ईण्डिया) नशा उन्मूलन हेतु विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन निसरपुर पंचायत में किया गया। उक्त कार्यकम का शुभारंभ तहसील विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष श्री कमलेश कुमार सोनी जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कुक्षी के द्वारा मॉ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन व माल्यार्पण किया गया। उक्त शिविर में श्री सोनी ने व्यक्त किया कि नशा मानव के शरीर को दीमक की तरह खा जाता है। श्री सोनी के द्वारा आबकारी अधिनियम एवं एन.डी. पी.एस. एक्ट के प्रावधानों की जानकरी देते हुए उपस्थित जन को नशे से दूर रहने का संदेश दिया और कहा कि नशा नाश की जड़ है। उक्त कार्यक्रम में न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री हर्ष राज दुबे ने कानून की महत्ता बताते हुए कहा कि हर व्यक्ति को कानून की जानकारी होती है ऐसा कानून मानकर चलता है, क्योंकि कानून की भूल क्षम्य नही होती। उक्त कार्यकम में परमानंद एकेडमी व एडवांस एकेडमी विद्यालय के छात्र छात्राओं के द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर नशे के दुष्प्रभाव बताये। उक्त कार्यकम में शासकीय अधिवक्ता श्री आर. के. गुप्ता ने उपस्थित व्यक्तियों को माननीय उच्चतम न्यायालय की अन्य विधिक स्कीमों की जानकारी दी। उक्त कार्यकम में पुलिस थाना कुक्षी की चौकी निसरपुर के चौकी प्रभारी श्री रवि वास्के ने सायबर कानून की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन पंचायत के सरंपच श्री अंतिम पटेल ने किया। कार्यकम में जनपद पंचायत से ए.पी. ओ. श्रीमती सारिका भी उपस्थित रही।
एमपी का आईना प्रधान संपादक सज्जाद खान,




