June 25, 2026 |
क्राइमखेल जगतटेक्नोलॉजीदेशधर्ममध्यप्रदेशमनोरंजनमौसमराजनीतिविदेशव्यापार

खरगोन पुलिस ने अवैध शराब का परिवहन करने वाले आरोपी के विरुद्ध की कार्यवाही*

एमपी का आईना प्रधान संपादक सज्जाद खान

Fast News Janta Ki Awaaz

Listen to this article

_*खरगोन पुलिस ने अवैध शराब का परिवहन करने वाले आरोपी के विरुद्ध की कार्यवाही*

थाना भगवानपुरा पर धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम का प्रकरण दर्ज* *आरोपी पिकअप वाहन से कर रहा था अवैध शराब का परिवहन* *पुलिस ने आरोपी के कब्जे से की 27 पेटियों में कुल 290.640 लीटर कीमती लगभग 1,05,760/- रुपये की अवैध देशी – अंग्रेजी शराब जप्त* *जप्तशुदा अवैध शराब व पिकअप वाहन की कुल कीमत लगभग 6,05,760/- रुपये*पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन श्री सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा अवैध शराब निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था । उक्त निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा के निर्देशन व अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन (ग्रामीण) श्रीमति शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन में समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था ।

इसी तारतम्य में थाना भगवानपुरा की पुलिस टीम ने 01 आरोपी को गिरफ्तार कर 27 पेटियों में कुल 290.640 लीटर अवैध शराब जप्त कर कार्यवाही की गई है ।

को थाना भगवानपुरा पर पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि, 01 व्यक्ति पिकअप वाहन में भारी मात्रा में अवैध शराब भरकर थोड़ी देर के बाद धूलकोट तरफ से आने वाला है । प्राप्त मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी भगवानपुरा निरीक्षक श्री लक्ष्मण सिंह लौवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया एवं पुलिस टीम को मुखबिर की सूचना से टीम को अवगत करवा कर तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने हेतु रवाना किया गया ।

पुलिस टीम के द्वारा धुलकोट-भगवानपुरा रोड पर पेट्रोल पंप के पास नाकाबंदी कर आने जाने वाहनों पर नजर रखी गई व मुखबिर के बताए अनुसार पिकअप वाहन के आने का इंतजार किया गया । थोड़ी देर बाद पुलिस टीम को गई मुखबिर के बताए अनुसार पिकअप वाहन तेज गति से आता दिखाई दिया जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर रोका ।

रोके गए पिकअप वाहन के चालक से उसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम कैलाश निवासी पटेल फाल्या झेंडिया चैनपुर का होना बताया । टीम के द्वारा पिकअप को चेक करने पर उसमें शराब की पेटियाँ रखी दिखाई दी । कुल 27 कार्टून को चेक करने पर उसमें 10 पेटी में देशी मदिरा, 16 पेटी में लेमाउण्ट स्ट्रांग बियर व 01 पेटी में लंदन प्राईड व्हिस्की भरी होना पाई गई जिसका परिवहन करने के संबंध में कैलाश से वैध दस्तावेज व लाइसेंस के बारे में पूछने पर कोई वैध दस्तावेज व लाइसेंस नहीं होना बताया ।

पुलिस टीम के द्वारा आरोपी कैलाश निवासी पटेल फाल्या झेंडिया चैनपुर के कब्जे से 27 पेटियों में कुल 290.640 लीटर अवैध देशी अंग्रेजी शराब कीमती लगभग 1,05,760/- रुपये की व अवैध शराब के परिवहन में प्रयुक्त पिकअप वाहन क्रमांक MP12GA1813 किमती लगभग 5,00,000/- रुपये को नियमअनुसार विधिवत जप्त कर थाना भगवानपुरा पर अपराध क्रमांक 206/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया है । *फास्ट न्यूज़ जनता की आवाज खरगोन से इसहाक पठान कि रीपोर्ट*

*जप्तशुदा मशरुका*
• _*27 पेटियों में कुल 290.640 लीटर अवैध देशी अंग्रेजी शराब कीमती लगभग 1,05,760/- रुपये*_
• *_अवैध शराब के परिवहन में प्रयुक्त पिकअप वाहन क्रमांक MP12GA1813 किमती लगभग 5,00,000/- रुपये_*

*पुलिस टीम –*
उक्त कार्यवाही एसडीओपी भीकनगाँव श्री राकेश आर्य के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी भगवानपुरा निरीक्षक श्री लक्ष्मण सिंह लौवंशी के नेतृत्व में उनि नरेश प्यासे, सउनि नरसिंह मोरे, सउनि बाबुलाल ब्राम्हणे, प्र.आर.822 भारत सोलंकी, प्र.आऱ.711 राजेन्द्र कुशवाह, आरक्षक 520 हीरालाल धनगर, आर.349 दीपक सोनी, सै.121 राधेश्याम चौहान का विशेष योगदान रहा ।


Fast News Janta Ki Awaaz

Related Articles

Check Also
Close