
जोबट विधायक सेना पटेल का जन्मदिन पूरे जिले की बना रौनक, हजारों समर्थक पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए।
विगत दिवस आलीराजपुर जिले की जोबट विधायक सेना महेश पटेल का जन्मदिन इस वर्ष पूरे जिले में ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और जनउत्सव के रूप में मनाया गया। पटेल पब्लिक स्कूल ग्राउंड पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जिलेभर के हजारों समर्थक पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए और 100 से अधिक ढोल-मांदल की गूंज ने पूरे वातावरण को भगोरिया महापर्व के रंग में रंग दिया।
उत्सव के दौरान कई समर्थक और कार्यकर्ता आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल और युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष पुष्पराज पटेल को कंधे पर बैठाकर पारंपरिक नृत्य कराते नजर आए, जिससे कार्यक्रम में और भी जीवंतता और उल्लास देखने को मिला।
फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ (सज्जाद खान)

