स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सद्भाविक किकेट मैच आयोजित”
एमपी का आईना प्रधान संपादक सज्जाद खान

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सद्भाविक किकेट मैच आयोजित”

माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर के उल्लास एक अभिनव प्रयोग कार्यक्रम के तहत माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धार के संरक्षण में तहसील विधिक सेवा समिति कुक्षी के द्वारा जिला एवं अपर सत्र न्यायालय कुक्षी में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिनमें किकेट मैच, रंगौली प्रतियोगिता, योग ध्यान शिविर आयोजित किए गए।



सर्वप्रथम दिनांक 14.08.2026 को सुबह 08:00 बजे से न्यायालय परिसर में योग ध्यान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें न्यायाधीशगण / कर्मचारीगण / अधिवक्तागण सम्मिलित हुए। योग गुरु श्री राजेश ओरिया जी ने उपस्थित जन को योग ध्यान के फायदे बताते हुए विभिन्न योगों का अभ्यास कराया। तत्पश्चात संध्या बेला में रंगौली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें न्यायालय की महिला कर्मचारीगण ने भाग लिया और स्वतंत्रता पर आधारित विभिन्न रंगौलियों को बनाया। दिनांक 15.08.2026 को श्री कमलेश कुमार सोनी द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश ने ध्वजारोहण किया और पुलिस की टीम के द्वारा गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। रंगौली प्रतियोगिता में कुमारी सरिता कनासे प्रथम, श्रीमती कस्तुरी वास्के द्वितीय एवं कु. सविता डोडवे तृतीय स्थान पर रहीं है। जिन्हे प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इसके बाद सद्भाविक किकेट मैच का आयोजन भी किया गया। जिसमें न्यायालय, अधिवक्ता एवं बैंक अधिकारियों की टीम ने भाग लिया। जिसमें अधिवक्तागण की टीम विजेता व न्यायालय की टीम उपविजेता रही। विजेता एवं उपविजेता टीम को शील्ड प्रदान की गई और प्रतिभागियों को सहभागिता स्वरूप मैडल श्री कमलेश कुमार सोनी अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति/द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, श्री धीरज कुमार प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश के द्वारा प्रदान किए गए। उक्त सभी कार्यक्रमों में न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री सचिन कुमार जाधव, न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री हर्षराज दुबे के साथ ही अधिवक्ता संघ कुक्षी के अध्यक्ष श्री एस.एस. कन्नौज एवं शासकीय अधिवक्ता श्री आर. के. गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में श्री कमलेश कुमार सोनी द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश ने उपस्थित जन को संदेश दिया कि माननीय उच्च न्यायालय के उल्लास एक अभिनव प्रयोग कार्यक्रम के तहत विभिन्न विभागो के सहयोग / समन्वय के साथ आगे भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा और आगे पुलिस पुलिस प्रशासन की टीम से भी मैच आयोजित होंगे।
एमपी का आईना प्रधान संपादक सज्जाद खान




