April 18, 2026 |
क्राइमटेक्नोलॉजीदेशधर्ममध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिविदेश

मिशन अस्पताल जमीन घोटाला – 4 साल से फरार भू माफिया गिरफ्तार, दो दिन की पुलिस रिमांड मिली…

फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ प्रधान संपादक सज्जाद खान

Fast News Janta Ki Awaaz

Listen to this article

मिशन अस्पताल जमीन घोटाला – 4 साल से फरार भू माफिया गिरफ्तार, दो दिन की पुलिस रिमांड मिली…

धार शहर के आदर्श सड़क स्थित मिशन अस्पताल की करोड़ों रुपये की शासकीय जमीन के फर्जीवाड़े में बड़ी कार्रवाई हुई है। वर्ष 2022 से फरार चल रहे भू माफिया सुधीर जैन को नौगांव पुलिस ने इंदौर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। आपको यह भी बता दे आरोपी मप्र के सबसे चर्चित 250 करोड़ के सेंट टेरेसा ज़मीन काण्ड से भी जुड़ा हुआ है…..

मामला आदर्श सड़क स्थित मिशन अस्पताल की लगभग 0.493 हेक्टेयर शासकीय भूमि से जुड़ा है। ऐतिहासिक रूप से यह भूमि 19 अगस्त 1895 को धार महाराज आनंद राव पंवार द्वारा कैंडियन चर्च काउंसिल के लिए स्वर्गीय डॉ. रत्नाकर दास को लीज पर दी गई थी। यह जमीन महिला अस्पताल संचालन के उद्देश्य से प्रदान की गई थी और इसमें किसी निजी व्यक्ति को भूमि स्वामी घोषित नहीं किया गया था।

आरोप है कि वर्ष 2008 में इस शासकीय भूमि को सुधीर दास ने भू माफिया सुधीर जैन के साले अंकित को मात्र 50 हजार रुपये में 20 साल की लीज पर दे दिया। इसके बाद 2009 में इसी जमीन को 11 लाख रुपये में बेच दिया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि कूटरचित दस्तावेज तैयार कर अवैध रूप से नामांतरण, लीज और विक्रय की कार्रवाई की गई।

इस मामले में पुलिस ने सुधीर दास, अंकित और तत्कालीन राजस्व अधिकारी सीके गुप्ता को आरोपी बनाया था। तीनों को जमानत मिल चुकी है, जबकि मुख्य आरोपी सुधीर जैन घटना के बाद से फरार था। उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

मुखबिर से सूचना मिलने के बाद सायबर सेल की टीम इंदौर पहुंची और तुलसी नगर क्षेत्र से सुधीर जैन को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी में सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक प्रशांत गुंजाल, प्रधान आरक्षक सर्वेश सिंह सोलंकी, बलराम भंवर सहित अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी कों न्यायालय पेश किया जँहा से पुलिस कों दो दिन का रिमांड मिला है आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है और पूरे फर्जीवाड़े की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। करोड़ों की शासकीय जमीन के इस मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना  है।

फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ अमीन खान धार  रिपोर्टर


Fast News Janta Ki Awaaz

Related Articles

Check Also
Close