October 23, 2026 |
क्राइमखेल जगतटेक्नोलॉजीदेशधर्ममध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिव्यापारहेल्थ

ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों के नाम पर राशि आहरण करने और जमीनी स्तर पर काम न होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ कूक्षी से सज्जाद खान की रिपोर्ट।

Fast News Janta Ki Awaaz

Listen to this article

ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों के नाम पर राशि आहरण करने और जमीनी स्तर पर काम न होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।

इसी कड़ी में सड़क बनी नहीं, ₹4.25 लाख निकल गए ग्राम पंचायत चिकली में ग्रामीणों ने सरपंच- सचिव के खिलाफ SDM को सौंपा ज्ञापन”*

ज्ञापन में ग्राम पंचायत चिकली के वास्केलपुरा में स्वीकृत सीसी रोड का निर्माण नहीं होने के बावजूद पंचायत द्वारा निर्माण की राशि आहरित किए जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), कुक्षी को ज्ञापन सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों का आरोप है कि वास्केलपुरा में सीसी रोड निर्माण के लिए ₹4,25,000 की राशि स्वीकृत की गई थी, लेकिन मौके पर सड़क का निर्माण नहीं कराया गया। इसके बावजूद सरपंच श्री बापूसिंह सिसोदिया एवं सचिव श्री रणजीत बघेल द्वारा बिल/वाउचर के माध्यम से पूरी राशि आहरित कर ली गई।
ज्ञापन में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शासकीय रिकॉर्ड में सीसी रोड निर्माण दर्शाया गया है, जबकि मौके पर सड़क का निर्माण नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने संबंधित दस्तावेज और वाउचर भी आवेदन के साथ संलग्न किए हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि
निर्माण) और जमीनी हकीकत का मिलान किया जाए।
​वित्तीय रिकॉर्ड की जाँच: पंचायत के खाते से निकाली गई राशि (जैसे ₹4.25 लाख) के वाउचर, मस्टर रोल और संबंधित बिलों की जाँच की जाए।

​उन्होंने कहा कि यदि जांच में राशि का दुरुपयोग या भ्रष्टाचार सिद्ध होता है, तो सरपंच और सचिव के खिलाफ रिकवरी (वसूली), निलंबन या धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाए

फ़ास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ कूक्षी से सज्जाद खान की रिपोर्ट।


Fast News Janta Ki Awaaz

Related Articles

Check Also
Close