May 25, 2026 |
क्राइमदेशधर्ममध्यप्रदेशमनोरंजनमौसमव्यापारहेल्थ

भूसे के नीचे छुपा रखी थी अवैध शराब, बिस्टान

एमपी का आईना प्रधान संपादक सज्जाद खान

Fast News Janta Ki Awaaz

Listen to this article

भूसे के नीचे छुपा रखी थी अवैध शराब, बिस्टान पुलिस की दबिश में 255 लीटर लिमड़ी शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

खरगोन (जाकिर शेख की रिपोर्ट) पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिस्टान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 255 लीटर अवैध लिमड़ी शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बंजारीखेड़ा निवासी ध्यानसिंह पिता सीताराम वास्कले अपने घर के सामने भैंस बांधने के बाड़े में गेहूं के भूसे के नीचे भारी मात्रा में अवैध लिमड़ी शराब छुपाकर बिक्री के उद्देश्य से रखे हुए है। सूचना पर थाना प्रभारी बिस्टान निरीक्षक श्री गुलाब सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव में दबिश दी। तलाशी के दौरान भूसे के नीचे प्लास्टिक की केनों में छुपाकर रखी गई 255 लीटर लिमड़ी शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 10,200 रुपये बताई गई है।
आरोपी से शराब रखने संबंधी वैध दस्तावेज या लाइसेंस मांगा गया, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 122/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।
कार्रवाई में एसडीओपी भीकनगांव श्री राकेश आर्य के मार्गदर्शन में उनि सुदामा मोरे, सउनि प्रतापसिंह सोलंकी, प्रधान आरक्षक भगवान बर्मन, सतीशसिंह कुशवाह, मुकेश यादव, आरक्षक विनायक, यशपाल, अनिल वास्केल सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एमपी का आईना


Fast News Janta Ki Awaaz

Related Articles

Check Also
Close