200 श्रृंगारित गणगौर रथों का सामूहिक नृत्य 23 को,देखने उमड़ेंगे श्रद्धालु*
फास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ प्रधान संपादक सज्जाद खान

*200 श्रृंगारित गणगौर रथों का सामूहिक नृत्य 23 को,देखने उमड़ेंगे श्रद्धालु

कुक्षी का गणगौर उत्सव समूचे निमाड़ अंचल में है प्रसिद्ध

दीपावली की तरह मनाते हैं पर्व, उमड़ेगा जनसैलाब

कुक्षी: गणगौर पर्व क्षेत्र में व्यापक स्तर पर मनाया जाता है। गणगौर पर्व की विशेष छटा गणगौरी तीज 21 मार्च से गणगौरी पंचमी 23 मार्च तक रहेगी। 23 मार्च की शाम को यहां जवाहर चौक में होने वाले इस लोकपर्व में लगभग 200 श्रृंगारित गणगौर रथों का सामूहिक नृत्य होगा। इसे देखने के लिए अंचल से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचेंगे।


प्रदेश भर में सारा जाता है* निमाड़ अंचल के कुक्षी में क्षत्रिय सिर्वी समाजजनों द्वारा इस पर्व को दीपावली पर्व के समान विशेष अंदाज में मनाया जाता है। यहां के गणगौर नृत्य को निमाड़ और मालवा अंचल के साथ प्रदेशभर में सराहा जाता है। यह पर्व राजा धनियार व रणुबाई (रथ) के गृहस्थ प्रेम और शिव-पार्वती के पूजन से जुड़ा है।
निमाड़ अंचल के कुक्षी में क्षत्रिय सिर्वी समाज द्वारा इस पर्व को विशेष अंदाज में मनाया जा रहा है क्षत्रिय सिर्वी समाज कुक्षी के अध्यक्ष कांतिलाल गेहलोत व सकल पंच समिति ने गणगौर पर्व कुक्षी शहर की सैकड़ो सालों पुरानी परंपरा अनुसार यह अपने आप में एक विशेष छाप छोड़ता है।
*200 श्रृंगारित गणगौर रथों का सामूहिक नृत्य*
चैत्र शुक्ल तिथि पंचमी 23 मार्च की सोमवार की शाम को ढोल की थाप पर चल समारोह के साथ सिर्वी समाज द्वारा गणगौर माता के रथों को विशेष रुप से श्रृंगारित कर जवाहर चौक लाया जाएगा। यहां इंद्रधनुषी छठा बिखरते हुए 200 गणगौर रथो का एक साथ भव्य एवं दिव्य गणगौर नृत्य होगा। इस दौरान नगर के ह्रदय स्थल कहे जाने वाले कचहरी चौक पंडाल हजारों श्रद्धालुओं से खचाखच भरा जाएगा। आयोजन को भव्य रूप देने के लिए सकल पंच समिति के अध्यक्ष कांतिलाल गेहलोत,उपाधक्ष्य कैलाश काग,कोषाधक्ष्य राजेश परिहार,कोटवाल रमेश परिहार,कोठारी मोतीलाल काग,वरिष्ठ पंच राजेश राठौर के साथ समाज के वरिष्ठजन ,युवासाथी तैयारी में लगे हे।
*प्रशासन रहेगा मुस्तैद* आज रात्रि में होने वाले गणगौर नृत्य को देखने के लिए हजारों की संख्या में पूरे अंचल भर से श्रद्धालु नगर के हृदय स्थल जवाहर चौक पहुंचेंगे इसकी तैयारी कर ली गई है पुलिस थाना कुक्षी द्वारा आयोजन स्थल पर जाकर प्रतिदिन व्यवस्था देखी जा रही है। रात्रि में होने वाले विशेष गणगौर नृत्य के दौरान भी पुलिस प्रशासन मौजूद रहेगा।
फास्ट न्यूज़ जनता की आवाज़ प्रधान संपादक सज्जाद खान



