May 27, 2026 |
क्राइमखेल जगतटेक्नोलॉजीदेशधर्ममध्यप्रदेशमौसमराजनीतिविदेशव्यापारहेल्थ

अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री मै काम करने वाले चार युवक नर्मदा में डूबे दो को बचाया दो लापता

एमपी का आईना प्रधान संपादक सज्जाद खान

Fast News Janta Ki Awaaz

Listen to this article

अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री मै काम करने वाले चार युवक नर्मदा में डूबे दो को बचाया दो लापता

मनावर सैयद रिजवान अली
धार जिले के मनावर के ग्राम सेमलदा में नर्मदा नदी मे नहाने गए चार दोस्तों में से दो डूब गए। इनमें से दो को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि अन्य दो की तलाश जारी है। यह घटना रविवार शाम करीब 5 बजनर्मदा तट ग्राम सेमल्दा मे हुई। रविवारछुट्टी का दिन होने से नर्मदा स्नान करने पहुंच थे। युवक

जानकारी के अनुसार, चारों दोस्त मनावर के समीप ग्राम टोंकी स्थित अल्ट्रा टेक सीमेंट कंपनी में कार्यरत थे। इनकी पहचान पूरण पिता फूलचंद यादव (40 वर्ष), दिनेश पिता देवकरण यादव (34 वर्ष), मनोज यादव और नवीन योगी के रूप मे हुई है। सभी राजस्थान के ग्राम कोटपुतली निवासी बताए गए हैं। दोस्त नवीन योगी ने बताया कि दोनो अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी टोंकी मनावर मे साइट इंचार्ज के पद पर कार्यरत थे।
चारों युवक मनावर से नर्मदा नदी घूमने पहुंचे थे और नहाने के लिए ग्राम समदा नदी में उतरे। नहाते समय वे करीब 20 फीट गहरे पानी में चले गए। आसपास मौजूद लोगों और नाविकों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया।

बचाव दल ने मनोज यादव और नवीन योगी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन पूरण यादव और दिनेश यादव का अब तक पता नही चल पाया है। सूचना मिलते ही मनावर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। लापता युवकों की तलाश जारी है।
स्थानीय निवासी गणेश धनगर ने बताया कि शाम 7.30 बजे तक गोताखोर और ग्रामीणो की टीम नाव की मदद से उन्हें ढूंढने की कोशिश कर रही है। जहा ये लोग डूबे हैं, वहां करीब 20 फीट पानी था। नाव घाट पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और अल्ट्राटेक कंपनी कर्मचारी हैं।
अल्ट्राटेक कंपनी के विजय छाबड़ा नितेश निराला राजेश जैन विपिन सक्सेना ने घटना पर दुख जताया है। वरिष्ठ पत्रकार इकबाल मंसूरी,बसंत जख्मी ,सैयद रिजवान ,जयप्रकाश सेन ,योगेश जख्मी शासन,प्रशासन से नर्मदा के सभी तटों पर सुरक्षा के इंतजाम की मांग की है।

मनावर से सैयद रिजवान अली की रिपोर्ट


Fast News Janta Ki Awaaz

Related Articles

Check Also
Close