October 24, 2026 |
खेल जगतटेक्नोलॉजीदेशधर्ममध्यप्रदेशमनोरंजनमौसमव्यापारहेल्थ

उल्लास एक अभिनव प्रयोग” “विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन”

एमपी का आईना प्रधान संपादक सज्जाद खान

Fast News Janta Ki Awaaz

Listen to this article

उल्लास एक अभिनव प्रयोग” “विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन”

माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण उच्च न्यायालय जबलपुर एवं माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती ममता जैन के संरक्षण में तहसील विधिक सेवा समिति जिला एवं अपर सत्र न्यायालय कुक्षी के द्वारा न्यायाल में माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर के कार्यकम “उल्लास एक अभिनव प्रयोग” के दिशा निर्देशानुसार न्यायाधीश / कर्मचारीगण की सहभागिता को बढ़ाने के लिए दिनांक 01.10.2026 को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें न्यायाधीशगण व कर्मचारीगण की टीम के बीच में किकेट मैच का मैत्रीपूर्ण आयोजन किया गया। इसके साथ ही न्यायालय प्रांगण में तीरंदाजी प्रतियोगिता एवं गोला फेंक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तीरंदाजी प्रतियोगिता में श्री रमेशचंद्र मौर्य सहा. ग्रेड-03 ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि गोला फेंक प्रतियोगिता में श्री अविनाश गोयल सिस्टम असिस्टेंट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संध्या काल में गायन/कविता/अभिनय व नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तहसील विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष श्री कमलेश कुमार सोनी द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश ने उक्त कार्यक्रमों के अवसर पर व्यक्त किया कि माननीय उच्च न्यायालय के द्वारा शुरू किए गए उल्लास एक अभिनव प्रयोग कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रकार के खेल एवं अन्य सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रमों से तनाव मुक्त वातावरण के साथ ही नयी उर्जा का संचार कर्मचारियो तथा न्यायाधीशों में होगा। उक्त कार्यक्रम में न्यायाधीश श्री धीरज कुमार प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री सचिन कुमार जाधव के साथ ही न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्री हर्ष राज दुबे उपस्थित रहे। इसके साथ ही अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन भी किया गया। उक्त कार्यक्रमों के तहत 02 अक्टूबर को स्वच्छता मिशन भी चलाया जाएगा।

अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति /द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, कुक्षी जिला धार म.प्र.


Fast News Janta Ki Awaaz

Related Articles

Check Also
Close