
श्री शांतिजिन प्रतिष्ठा सह अंजनशलाका महोत्सव हेतु पूज्य साधु भगवंतों का भव्य मंगल प्रवेश.*

कुक्षी,* 14 जून 2026। नगर में आयोजित होने जा रहे श्री शांतिजिन प्रतिष्ठा सह अंजनशलाका महोत्सव को लेकर श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का वातावरण बना हुआ है। इसी क्रम में आज दिनांक 14 जून 2026, रविवार को प्रातः 7:30 बजे पूज्य साधु भगवंत श्री सिद्धरत्न विजय जी महाराज साहब आदि ठाणा-5 का नगर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ।
साधु भगवंतों के मंगल प्रवेश के अवसर पर बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित रहे। धर्ममय वातावरण के बीच जयकारों एवं मंगल गीतों के साथ साधु भगवंतों का स्वागत-अभिनंदन किया गया। नगरवासियों ने श्रद्धाभाव से वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
एमपी का आईना सज्जाद खान




