June 25, 2026 |
क्राइमखेल जगतटेक्नोलॉजीदेशधर्ममध्यप्रदेशराजनीतिविदेशहेल्थ

कुक्षी में नाबालिग का अपहरण, रेप का आरोपी गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर गुजरात ले गया था, मदद करने वाला जीजा पकड़ाया

एमपी का आईना प्रधान संपादक सज्जाद खान

Fast News Janta Ki Awaaz

Listen to this article

कुक्षी में नाबालिग का अपहरण, रेप का आरोपी गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर गुजरात ले गया था, मदद करने वाला जीजा पकड़ाया।

कुक्षी थाने की निसरपुर पुलिस ने एक नाबालिग का घर से अपहरण कर गुजरात ले जाकर रेप करने वाले आरोपी और उसके सहयोगी जीजा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी बाल अप चारी है और ग्वालबयडी (सुसारी) का निवासी है।

पुलिस ने अपराध में सहयोग करने वाले लखन उर्फ घोटु पिता घीसालाल बामनिया (24) निवासी ग्राम सुसारी, ग्वालबयडी को भी गिरफ्तार किया है। दुष्कर्म का मामला पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत दर्ज किया गया है।

मां-पिता ने अपहरण का लगाया आरोप

निसरपुर चौकी प्रभारी रवि वास्के ने बताया कि 26 मई को ग्राम निम्बोल के एक फरियादी ने निसरपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फरियादी ने बताया कि उसकी 15 साल की बड़ी बेटी का 23 मई की रात अपहरण कर लिया गया था, जब वे पति-पत्नी ससुराल नगुर गए हुए थे। आसपास और रिश्तेदारों में तलाश करने पर भी बेटी नहीं मिली, जिसके बाद उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

नाबालिग अपहृता की तलाश के लिए एक टीम गठित की गई। पुलिस ने निसरपुर से गुजरात मजदूरी करने जाने वाले लोगों से संपर्क किया। इसी दौरान सूचना मिली कि नाबालिग अपहृता गुजरात से सुसारी आ रही है। इस सूचना पर चौकी निसरपुर की टीम को कुक्षी बस स्टैंड पर गुजरात से आने वाली बस से अपहृता उतरती हुई दिखी।

शादी का झांसा देकर जबरन साथ ले जाने का आरोप

पुलिस ने अपहृता के बयान दर्ज किए। अपहृता ने बताया कि बाल अपचारी ने उसे शादी का झांसा देकर बाइक पर बिठाकर जबरन अपने जीजा लखन के घर ग्राम सुसारी ले आया। वहां उसने लखन के घर के अंदर वाले कमरे में एक दिन उसे अपनी औरत बनाकर रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया।

बाद में लखन ने अपनी बाइक पर बिठाकर बाल अपचारी और नाबालिग अपहृता को गुजरात जाने वाली बस में बिठाया और वे गुजरात के गांधीधाम चले गए। वहां रोड किनारे बनी एक झोपड़ी में बाल अपचारी ने 25 दिनों तक उसे अपनी औरत बनाकर रखा और रोजाना उसके साथ रेप किया।

कार्रवाई करने वाली टीम को मिलेगा पुरस्कार

बाल अपचारी (17 वर्ष 6 माह, निवासी सुसारी) को गिरफ्तार कर बाल न्यायालय धार में पेश किया गया, जहां से उसे बाल संप्रेषण गृह भेजा गया। सह-आरोपी लखन उर्फ घोटु को रेप में सहयोग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

एमपी का आईना प्रधान संपादक सज्जाद खान


Fast News Janta Ki Awaaz

Related Articles

Check Also
Close